Islamabad : ईरान में हिजाब विवाद, पाकिस्तान में एयर होस्टेस को अंडर गारमेंट पहनने की हिदायत
पाक की नेशनल एयर लाइंस के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने एयरलाइन की एयर होस्टेस के ड्रेसिंग पर आपत्ति जताई। पाक एयर होस्टेस के एयर लाइंस के दफ्तर में आते वक्त, होटलों में ठहरने के दौरान और दूसरे शहरों की यात्रा के समय अनुचित कपड़े पहनने के बारे में शिकायतें मिली थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में हिजाब की अनिवार्यता के खिलाफ चल रहे महिला आंदोलन, महिलाओं द्वारा विरोध स्वरूप सरेआम खुद के बाल काटने के अभियान के बीच पाकिस्तान में एयर होस्टेस को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान एयर लाइंस ने एयर होस्टेस को ठीक से कपड़े पहनने की हिदायत दी है।
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ‘पीआईए‘ ने अपने एयर क्रू के लिए सादे कपड़े पहनकर अंडर गारमेंट पहनना अनिवार्य कर दिया है। पाक की नेशनल एयर लाइंस के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने एयरलाइन की एयर होस्टेस के ड्रेसिंग पर आपत्ति जताई। इसके बाद एयर होस्टेस के ड्रेस कोड के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए गए।
बशीर ने कहा है कि पाक एयर होस्टेस के एयर लाइंस के दफ्तर में आते वक्त, होटलों में ठहरने के दौरान और दूसरे शहरों की यात्रा के समय अनुचित कपड़े पहनने के बारे में शिकायतें मिली थीं। उचित ड्रेस नहीं पहनने के कारण पीआईए की छवि खराब हो रही है। इसलिए अब महिला परिचारिकाओं की ड्रेस पर नजर रखी जाएगी। उन्हें कहा गया है कि वे पारदर्शी कपड़े पहनते वक्त अंतरवस्त्र अनिवार्य रूप से पहनें, ताकि उनके परिधान आपत्तिजनक न लगें। उन्हें हमेशा उचित ड्रेस पहनना चाहिए।
पाक एयर लाइंस का ताजा निर्देश ईरान में गहराते हिजाब विवाद के बीच आया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने महिला विमान परिचारिकाओं के पहनावे को लेकर किसी तरह के अंदरुनी विवाद से बचने के लिए ये दिशा-निर्देश दिए हैं। पाक एयर होस्टेस का मौजूदा पहनावा भी परंपरागत ही है। फिलहाल पाक एयर होस्टेस तीन रंग की ड्रेस पहनती हैं। ये हैं मशरूम, हरा, और मैरून। सलवार कमीज, दुपट्टा और सिर पर चांद के निशाने वाली काली टोपी। इनसे सिर से लेकर गले व पैरों तक ये ढंकी रहती हैं।