{"_id":"68b5224c2de48d1aad06acb4","slug":"amid-death-viral-trend-donald-trump-post-never-felt-better-in-my-life-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'अपने जीवन में इससे अच्छा कभी महसूस नहीं किया', सेहत को लेकर जारी अटकलों के बीच ट्रंप का पोस्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'अपने जीवन में इससे अच्छा कभी महसूस नहीं किया', सेहत को लेकर जारी अटकलों के बीच ट्रंप का पोस्ट
Mon, 01 Sep 2025 10:14 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:14 AM IST
सार
ट्रंप समर्थक ने कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में सार्वजनिक कार्यों में अधिक समय बिताते हैं और अगर वे 24 घंटे के लिए गायब हो जाते हैं तो मीडिया भड़क उठता है। यह हास्यास्पद और दोहरा मापदंड है।'
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गिरती सेहत को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर तो ट्रंप की स्वास्थ्य को लेकर काफी कुछ लिखा जा रहा है। इस बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि अपने जीवन में कभी इससे बेहतर महसूस नहीं किया।
ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर चला ट्रेंड- ट्रंप इज डेड
दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिनमें ट्रंप के हाथ पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे, जो चोट जैसे लग रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सोशल मीडिया पर ट्रंप इज डेड ट्रेंड करने लगा। हालांकि अफवाहों के बाद व्हाइट हाउस को बयान जारी करना पड़ा और उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति नसों से संबंधित एक बीमारी से पीड़ित हैं और हाथों पर दिखाई दिए निशान भी उसी से संबंधित थे।
ट्रंप ने अपनी सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर दी ये प्रतिक्रिया
ट्रंप की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच ट्रंप समर्थक डीसी ड्रेनो ने एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'जो बाइडन कई-कई दिन सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखते थे, लेकिन मीडिया कहता था कि वे तेज और अपने खेल में माहिर हैं। जबकि वे डायपर पहने और झपकी लेते रहते थे। राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में सार्वजनिक कार्यों में अधिक समय बिताते हैं और अगर वे 24 घंटे के लिए गायब हो जाते हैं तो मीडिया भड़क उठता है। यह हास्यास्पद और दोहरा मापदंड है।' इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने लिखा कि 'मैंने कभी भी अपने जीवन में इससे बेहतर महसूस नहीं किया।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Tariff: 'भारत जैसे देश को कमतर आंकना, कोई समझदारी की बात नहीं', ट्रंप के टैरिफ पर भड़के विशेषज्ञ
जेडी वेंस के बयान के बाद बढ़ गई थी कयासबाजी
यह भी दिलचस्प है कि दो दिन पहले एक साक्षात्कार में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक बयान में यह कह कर सनसनी मचा दी थी कि किसी भयावह त्रासदी या आपात स्थिति में वे खुद राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। हालांकि, वेंस ने इस बात को भी स्पष्ट किया था कि राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत को लेकर अटकलें बेबुनियाद हैं और उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन