फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SCO summit pm modi jinping meeting trump tariff said Belittling Country Like India not make sense

Tariff: 'भारत जैसे देश को कमतर आंकना, कोई समझदारी की बात नहीं', ट्रंप के टैरिफ पर भड़के विशेषज्ञ

Mon, 01 Sep 2025 08:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Sep 2025 08:14 AM IST
सार

चीन के एक भू-राजनीति मामलों के विशेषज्ञ ने कहा कि तियानजिन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की बैठक, अमेरिका के लिए एक कड़ा संदेश है। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका, भारत या अन्य देशों पर धौंस नहीं जमा सकता। 

विज्ञापन
SCO summit pm modi jinping meeting trump tariff said Belittling Country Like India not make sense
पीएम मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें रहीं। दरअसल दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई, जब अमेरिका की ट्रंप सरकार की टैरिफ नीति ने पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल पुथल मचाई हुई है। एक चीनी भू-राजनीतिक विशेषज्ञ ने पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अमेरिका लिए एक कड़ा संदेश है। 
विज्ञापन


'भारत को कमतर आंकना ठीक नहीं'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइहे इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो एइनार टैंगन ने कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप भारत को मजबूर करना चाहते थे, लेकिन भारत जैसे देश को, जो बाजारों और श्रम के लिए इतना महत्वपूर्ण है, उसे कमतर आंकना, मुझे नहीं लगता कि यह ठीक है।' उन्होंने सुझाव दिया कि नई दिल्ली के पास इस धौंस जमाने वाले देश का सामना करने का अवसर है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और जिनपिंग की बैठक को बताया अहम
टैंगन ने एनडीटीवी पर एक पैनल चर्चा के दौरान कहा कि 'पीएम मोदी और शी जिनपिंग की यह बैठक केवल भारत और चीन के बारे में नहीं थी, बल्कि कई देशों की चिंताओं के बारे में भी थी, जो अमेरिका के टैरिफ से परेशान हैं।' उन्होंने कहा कि 'यह अहम पल है, जो वाशिंगटन को भारत के प्रति उसके मनमाने व्यवहार के लिए एक कड़ा संदेश देता है।' टैंगन ने कहा, 'अमेरिका, भारत पर दबाव बनाना चाहता है। उसे चिंता है कि भारत गुटनिरपेक्ष दुनिया का नेतृत्व कर सकता है और अमेरिका को बता सकता है कि आप हमारे साथ औपनिवेशिक खेल नहीं खेल सकते और हमें चीन, रूस और कई अन्य देशों सहित एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खड़ा कर सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SCO Summit LIVE: शिखर सम्मेलन की बैठक जारी, पीएम मोदी का ट्वीट- पुतिन से मिलकर बहुत खुशी हुई

अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसके बाद भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। भारत ने इसे अनुचित बताया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप, भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम का श्रेय न देने के लिए भारत से नाराज हैं और टैरिफ नीति के पीछे ये भी एक बड़ी वजह है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed