फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Senate begins another session of Donald Trump impeachment trial

अमेरिका : सीनेट ने शुरू किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग ट्रायल का अगला सत्र

Thu, 30 Jan 2020 04:48 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Jan 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
American Senate begins another session of Donald Trump impeachment trial
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग ट्रायल का अगला सत्र शुरू कर दिया। मंगलवार को दोनों पक्षों की ओर से शुरुआती तर्क पेश करने के बाद बुधवार को अगले सत्र की शुरुआत की गई। अब सीनेट सदस्यों के पास सवाल पूछने के लिए 16 घंटे का समय होगा।  यह सत्र रोजाना आठ घंटे के हिसाब से दो दिन तक चलेगा। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच प्रश्न वैकल्पिक होंगे और उन्हें हर हालत में सदन प्रबंधकों या व्हाइट हाउस के रक्षा वकील को निर्देशित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


रिपब्लिकन सीनेटर सूसन कॉलिन्स, लीजा मरकोव्स्की और मिट रोम्नी ने राष्ट्रपति के सुरक्षा दल से पहला सवाल पूछा है। सवाल किया है, यदि राष्ट्रपति ट्रंप के पास अपने आरोपी व्यवहार के लिए व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ उठाने, भ्रष्टाचार को खत्म करना और राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने जैसा एक और लक्ष्य होता, ऐसे में सीनेट किस तरह अपने आर्टिकल-1 के मूल्यांकन में एक से अधिक लक्ष्यों पर कैसे विचार करना चाहिए?

विज्ञापन

राजनीति प्रेरित हैं ट्रंप पर लगे महाभियोग के आरोप

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप के बचाव में जुटी टीम ने सीनेट में पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन की उस गवाही पर ध्यान न देने की अपील की जिससे राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग का मामला तूल पकड़ सकता है। लेकिन दिन के अंत तक रिपब्लिकन नेताओं ने मतदान प्रक्रिया को बाधित नहीं करने के संकेत भी दिए। ट्रंप के बचाव में उतरी टीम ने कहा कि राष्ट्रपति पर चलाया जा रहा महाभियोग राजनीति से प्रेरित है।

ट्रंप की ओर से बहस के आखिरी दिन राष्ट्रपति के निजी वकीलों में से एक जे. सेकुलो ने बोल्टन की गवाही को लेकर संदेह जताते हुए कहा कि ट्रंप द्वारा यूक्रेन की सैन्य मदद को लेकर अनुचित आरोप लगाते हुए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने महाभियोग का मुकदमा चलाया है। जबकि ट्रंप के वकील पेट सिपोलोन ने महाभियोग को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह सब एक योग्य राष्ट्रपति को हटाने के लिए किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘किसी भी संवैधानिक स्तर से महाभियोग की धाराएं काफी कमजोर हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक योग्य राष्ट्रपति को चुनाव के पहले बिना किसी संविधान के उल्लंघन के आधार पर हटाने की कोशिश है।’ पैट सिप्पोलोन ने सीनेट (अमेरिकी संसद के उच्च सदन) से आग्रह किया कि राष्ट्रपति को सत्ता के दुरुपयोग वाले आरोप से बरी कर दिया जाना चाहिए।

बड़े वकील कर रहे ट्रंप का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रपति ट्रंप का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों की टीम में केन स्टार, रॉबर्ट रे, ऐलेन डर्शोविट्स और पैट सिपोल्लोन हैं। केन स्टार और रॉबर्ट रे ने बिल क्लिंटन के लिए उनके खिलाफ चलाए गए महाभियोग मामले में प्रतिनिधित्व किया था और ऐलेन डर्शोविट्स ने पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर और अभिनेता ओजे सिंपसन का प्रतिनिधित्व किया है। जे. सेकुलो ट्रंप के निजी वकीलों में एक हैं जो अमेरिका में काफी प्रतिष्ठित वकील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed