फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American organisation USCIRF condemned mob lynching in Jharkhand

झारखंड में मॉब लिंचिंग में मुस्लिम युवक की हत्या की अमेरिकी संस्था ने की निंदा

Thu, 27 Jun 2019 07:56 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 27 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
American organisation USCIRF condemned mob lynching in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने झारखंड में मुस्लिम युवक की भीड़ द्वारा हत्या की बुधवार को कड़ी निंदा की और सरकार से इस तरह की हिंसा और भय के माहौल को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


झारखंड के सरायकेला खर्सवान जिले के धातकीडीह गांव में पिछले बुधवार को तबरेज अंसारी (24) की भीड़ ने चोरी के शक में कथित रूप से खंभे से बांधकर डंडों से पिटाई कर दी थी। एक वीडियो में उसे कथित रूप से 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के नारे लगाने के लिये मजबूर किया जा रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


यूएससीआईआरएफ के अध्यक्ष टोनी पर्किन्स ने कहा, 'हम इस नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं जिसमें अपराधियों ने कथित तौर पर अंसारी की घंटों पिटाई करते हुए उसे हिंदूवादी नारे लगाने के लिए मजबूर किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टोनी ने कहा, 'हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह अंसारी की हत्या की व्यापक जांच के साथ ही इस मामले को देख रही स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कर ठोस कदम उठाए जिससे इस तरह की हिंसा और भय के माहौल को रोका जा सके।'


उन्होंने कहा, 'जवाबदेही का अभाव केवल उन लोगों को प्रोत्साहित करेगा जो मानते हैं कि वे धार्मिक अल्पसंख्यकों को दंडित करने के लिये उन्हें निशाना बना सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed