फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American leaders attacks on company over donald trump twitter account ban and Taliban leaders use

विवाद: तालिबान का प्रवक्ता चला सकता ट्विटर तो डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट बैन क्यों, टेक कंपनियों पर भड़के अमेरिकी नेता

Tue, 14 Sep 2021 06:52 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 06:52 PM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद होने का मामला एक बार चर्चा में आ गया है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने सवाल किया है कि ऐसा क्या है कि तालिबान का प्रवक्ता ट्विटर पर अकाउंट चला रहा है, लेकिन अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति नहीं चला पा रहा है?

विज्ञापन
American leaders attacks on company over donald trump twitter account ban and Taliban leaders use
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

तालिबानी नेताओं के ट्विटर अकाउंट इन दिनों काफी सक्रिय हैं, जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ है, तालिबान अपनी छवि बदलने के लिए नए-नए के हथकंडे अपना रहा है। तालिबानी नेता कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो कभी सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी बात दुनिया के सामने रख रहे हैं, इसको लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।  अमेरिका ने ट्विटर समेत कई टेक कंपनियों पर सवाल खड़े किए हैं। अमेरिका में कंपनी से सवाल पूछा जा रहा है कि अगर तालिबान जैसे आतंकी संगठन का प्रवक्ता ट्विटर पर एक्टिव अकाउंट चला सकता है, तो फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट ट्विटर अकाउंट अभी तक बंद क्यों पड़ा है।
विज्ञापन


अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के नेता मेडिसन ने सवाल पूछा है कि ऐसा क्या है कि तालिबान का प्रवक्ता ट्विटर पर अकाउंट चला रहा है, लेकिन अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति नहीं चला पा रहा है? अमेरिका की ये बड़ी टेक कंपनियां आखिर किसकी तरफ हैं।  इनके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी इस मसले को उठाया है। 
विज्ञापन



डोनाल्ड ट्रंप पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप
ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप पर भड़काऊ भाषण देने और हिंसा फैलाने के लिए उकसाने के आरोप में अकाउंट बंद कर दिया है। ट्विटर का दावा है कि ट्रंप के भाषण से पूरी दुनिया प्रभावित होती है, ऐसे में उनके भड़काऊ भाषण को बढ़ावा देना उचित नहीं है। इस साल की शुरुआत में हिंसा के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट बंद कर दिया था। इतना ही नहीं ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक और अन्य कुछ सोशल प्लेटफॉर्म से भी डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि फेसबुक ने पहले ही एलान किया था कि वह तालिबान को आतंकी संगठन मानता है, ऐसे में उसके अकाउंट या उसके समर्थकों के अकाउंट बंद कर देगा, लेकिन ट्विटर ने इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। तालिबान के प्रवक्ता और नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed