फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American citizen Paul Whelan sentenced to 16 years in Russia on spying charges

रूस की अदालत ने अमेरिकी नागरिक को जासूसी के आरोप में सुनाई 16 साल कैद की सजा

Mon, 15 Jun 2020 08:02 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 15 Jun 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
American citizen Paul Whelan sentenced to 16 years in Russia on spying charges
पॉल व्हेलन - फोटो : ट्विटर

रूस की एक अदालत ने सोमवार को अमेरिका के एक सुरक्षा एग्जीक्यूटिव को जासूसी के आरोप में 16 साल कैद की सजा सुनाई। रूस की इस कार्रवाई पर भड़के अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि रूसी अधिकारियों की ओर से इस तरह का व्यवहार भय उत्पन्न करने वाला है।

विज्ञापन


बता दें कि मॉस्को सिटी कोर्ट ने पॉल व्हेलन को  जासूसी के आरोप में दोषी करार दिया और उसे अधिकतम सुरक्षा वाली जेल में 16 साल की सजा सुनाई। यह ट्रायल बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया गया था क्योंकि अधिकारियों ने कहा था कि संवेदनशील डाटा पर विचार करने के लिए यह आवश्यकता थी।
विज्ञापन


हालांकि, व्हेलन ने अपनी निर्दोषता पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। नोवी मिशिगन के रहने वाले 50 वर्षीय कॉरपोरेट सुरक्षा कार्यकारी और मरीन कॉर्प्स के पूर्व सदस्य व्हेलन को दिसंबर 2018 में मॉस्को में गिरफ्तार किया गया था। वह एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के फैसले के बाद अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवान ने इस गुप्त ट्रायल की निंदा की और कहा कि इसमें मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के रूप में कोई सबूत पेश नहीं किया गया। जॉन ने व्हेलन की सजा को न्याय का उपहास बताया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। 

वहीं, पोम्पियो ने कहा है कि रूस की इस कार्रवाई पर अमेरिका बेहद नाराज है। उन्होंने कहा, 'हमें गंभीर चिंता है कि व्हेलन को निष्पक्ष ट्रायल से वंचित किया गया। रूस के लिए व्हेलन के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अधिकारों के अनुसार निष्पक्ष ट्रायल प्रदान करने की आवश्यकता है।'  


व्हेलन के भाई डेविड ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि वकील इस फैसले के विरोध में अपील करेंगे। हमें उम्मीद थी कि अदालत कुछ स्वतंत्रता दिखाएगी लेकिन रूस के जज राजनीतिक और अवैध हैं। हमने अमेरिकी सरकार से व्हेलन को तुरंत घर वापस लाने के लिए कदम उठाने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed