फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Chemical Society Report: 35 lakh plastic Nano particles in one liter carrying Nylon bag and cup are in our Body

अमेरिकी केमिकल सोसायटी का दावा: नायलॉन बैग और कप हमारे शरीर में पहुंचा रहे प्लास्टिक, एक लीटर में 35 लाख नैनो पार्टिकल

Mon, 25 Apr 2022 05:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Apr 2022 05:38 AM IST
सार

नायलॉन बैग या यह कप आज सामान्यत: उपयोग हो रहे हैं, लेकिन वे हमारे शरीर में प्लास्टिक के लाखों करोड़ की संख्या में प्लास्टिक के नैनो-पार्टिकल भी पहुंचा रहे हैं। अमेरिकी केमिकल सोसाइटी ने अपने ताजा अध्ययन में यह खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
American Chemical Society Report: 35 lakh plastic Nano particles in one liter carrying Nylon bag and cup are in our Body
प्लास्टिक (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

अगर आप ओवन में खाना पकाने व गर्म रखने के लिए नायलॉन बैग उपयोग करते हैं या प्लास्टिक की परत वाले कप-गिलास से गर्म पेय पदार्थ ले रहे हैं, तो बहुत संभव है कि इनके साथ कुछ प्लास्टिक कण भी आपके शरीर में पहुंच रहे हैं। अमेरिकी केमिकल सोसाइटी ने अपने ताजा अध्ययन में यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


अध्ययनकर्ता क्रिस्टोफर जांगमेइस्टर की यह रिपोर्ट ‘एन्वायर्नमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित की गई है। नायलॉन बैग या यह कप आज सामान्यत: उपयोग हो रहे हैं, लेकिन वे हमारे शरीर में प्लास्टिक के लाखों करोड़ की संख्या में प्लास्टिक के नैनो-पार्टिकल भी पहुंचा रहे हैं। क्रिस्टोफर के अनुसार इन्हें सामान्य सीमा के भीतर माना जा रहा है, लेकिन लंबे समय में इनके क्या खतरे हो सकते हैं, यह अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


खतरे : हर 7 कोशिकाओं पर 1 प्लास्टिक नैनो पार्टिकल
इन बैग व कप से पिया गया करीब आधा लीटर पानी हमारे शरीर की हर 7 कोशिकाओं के अनुपात में 1 प्लास्टिक नैनो पार्टिकल शरीर के भीतर पहुंचा सकता है। यह संख्या अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन के नियमों के अनुसार सुरक्षित हैं, हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार लंबे अध्ययनों की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी रक्त में मिल चुका है प्लास्टिक

  • पूर्व में हुए अध्ययन दावा करते हैं कि दूध की बोतलें, पॉलीथिन टेरेप्थलेट (पैट प्लास्टिक) से बने टी-बैग आदि प्लास्टिक के माइक्रोस्कोप से ही देखे जा सकने वाले कण छोड़ते हैं।
  • यूरोपीय वैज्ञानिकों ने 22 रक्तदाताओं के सैंपल विश्लेषण में पाया कि 17 के रक्त में पैट प्लास्टिक मौजूद है, जो पेय पदार्थों के पैकेट में उपयोग होता है।


क्या है यह प्लास्टिक : अध्ययनकर्ताओं के अनुसार यह फूडग्रेड प्लास्टिक खाने-पीने की कई चीजों के सीधे संपर्क में आता है। नायलॉन बैग भोजन की नमी बनाए रखते हैं, यह ओवन में भी उपयोग होता है। प्लास्टिक परत वाले कप पेय पदार्थों को लीक होने से बचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed