{"_id":"5aae349e4f1c1ba7758b61f1","slug":"american-businessman-rattan-khosa-donates-32-5-crore-to-chicago-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अमेरिकी व्यापारी का शिकागो यूनिवर्सिटी को 32.5 करोड़ का अनुदान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय अमेरिकी व्यापारी का शिकागो यूनिवर्सिटी को 32.5 करोड़ का अनुदान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भारतीय अमेरिकी व्यापारी ने उभरते हुए उद्यमियों की मदद के लिए शिकागो यूनिवर्सिटी को 32.5 करोड़ रुपये (5 मिलियन डॉलर) का अनुदान दिया है। 79 वर्षीय रतन एल खोसा ने पोलस्काई केंद्र में छात्र उद्यमी कार्यक्रम को लॉन्च करने के बाद अनुदान की राशि दान की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘जिस दिन मैंने इस नए कार्यक्रम के लिए चेक लिखा था, मैं बैठ गया, मैंने आंखों को बंद कर दिया, और इस देश में अपने पहले दिन के बारे में सोचा और इस पर विचार किया कि उस समय मैं कितना छोटा था।’ उन्होंने आगे कहा कि मैं इस बात का आभारी हूं कि मैं उद्योग जगत में कदम रखने वाली अगली पीढ़ी की सहायता करने में सक्षम हो पाया हूं, इसके लिए मैं आपका अत्यंत आभारी हूं।
विज्ञापन
रतन एल खोसा 70 के दशक में अमेरिका आए थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मेरिलैंड से रिसर्च फेलोशिप किया। जब उन्होंने यूनिवर्सिटी जॉइन की उस समय उनकी जेब में केवल 3 यूएसडी डॉलर थे।
विज्ञापन
इसके बाद खोसा ने अपनी कंपनी 'एमसिस्को' की शुरूआत साल 1981 में अपने घर के बेसमेंट से की। इसके करीब चार दशक खोसा ने अपने व्यापार में बहुत मुनाफा कमाया। खोसा ने आगे कहा कि मैं अपने स्वंय के अनुभवों से बता सकता हूं कि जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर हर किसी को कभी न कभी मदद की आवश्यकता होती है। कोई भी अकेले सफलता प्राप्त नहीं करता है।
उन्होंने आगे कहा कि जब 80 फीसदी से भी अधिक कंपनियां फेल गो जाती हैं बावजूद इसके उनमें अच्छा खासा फंड किया जाता है। तो ऐसे में स्टार्टअप सफलता के लिए पैसे से बढ़कर और भी बहुत कुछ है। उन्होंने आगे कहा कि मैं केवल इस प्रोग्राम के लिए पैसे नहीं दे रहा हूं बल्कि मैं उद्योग जगत में आने वाली पीढ़ी को एक गाइड, एक मेंटर के तौर पर दे रहा हूं।
इसी बात पर शिकागो के डीन माधव रंजन का कहना है कि खोसा का नेतृत्व, सफलता और उदारता आने वाली उद्यम पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।