फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American blogger Cynthia D. Ritchie in Pakistan levels rape allegations against former home Minister Rehman Malik

पाक में भूचाल : पूर्व गृहमंत्री समेत 3 नेताओं पर दुष्कर्म के आरोप, पूर्व पीएम गिलानी का छेड़छाड़ से इनकार

Sun, 07 Jun 2020 01:11 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Jun 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
American blogger Cynthia D. Ritchie in Pakistan levels rape allegations against former home Minister Rehman Malik
cynthia d ritchie - फोटो : twitter@ cynthia d ritchie

पाकिस्तान में रहने वाली एक अमेरिकी महिला ब्लॉगर सिंथिया डी रिची ने पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रिची ने पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी पर भी शारीरिक छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार दोनों घटनाएं 2011 की हैं जब बेनजीर भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सत्ता में थी।   

विज्ञापन

सिंथिया का आरोप-साजिश के तहत किया दुष्कर्म

महिला ब्लॉगर सिंथिया ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान के राजनीति में सनसनी मचा दी। महिला ने पीपीपी के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म तो वहीं पूर्व पीएम गिलानी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। रिची के मुताबिक, घटना 2011 में उस वक्त की है जब वो राष्ट्रपति भवन में रहती थीं। खास बात ये है रिची अब प्रधानमंत्री इमरान खान की सोशल मीडिया टीम में हैं।

विज्ञापन


रिची ने कुछ टवीट्स भी किए। एक ट्वीट में कहा- मुझे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। मैं चुप रही क्योंकि, पीपीपी सरकार में किसी ने मेरी मदद नहीं की। मैं अब किसी से डरने वाली नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथिया ने 28 मई को एक ट्वीट कर बेनजीर भुट्टो पर भी की थी एक टिप्पणी

रिची की इस फेसबुक पोस्ट के बाद उनके और पीपीपी के बीच पहले से चली आ रही कड़वाहट और बढ़ गई है। रिची ने 28 मई को एक ट्वीट पर पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत पार्टी नेता बेनजीर भुट्टो पर एक टिप्पणी की थी जिसे पार्टी ने मानहानि बताते हुए उन पर संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) में मामला भी दर्ज कराया था।


वहीं एक अन्य पोस्ट में रिची ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म ‘मिनिस्टर्स इनक्लेव’ में मलिक के घर में 2011 में करीब उस छापे के वक्त हुआ था जिसमें अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में मारा गया था।

अमेरिकी दूतावास में किसी खास शख्स को दी थी जानकारी

सिंथिया का दावा है कि उन्होंने घटना की जानकारी पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास को दी थी। लेकिन, वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सिंथिया ने आगे बताया कि उस दौरान अमेरिका और पाकिस्तान के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। रिची ने पीपीपी पर गंदी राजनीति का आरोप लगाया।  

गिलानी का इनकार

हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी ने सिंथिया के आरोप को सिरे से खारिज कर दिए। कहा- क्या एक प्रधानमंत्री एवान-ए-सदर (पाकिस्तान का राष्ट्रपति भवन) में इस तरह की हरकत कर सकता है। गृह मंत्री रहमान मलिक ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed