मॉडर्ना को उम्मीद उसकी वैक्सीन ब्रिटेन में मिले नए कोरोना के खिलाफ सुरक्षात्मक होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन बायोटेक फॉर्म मॉडर्ना को उम्मीद है कि उसके कोविड-19 वैक्सीन से प्रेरित प्रतिरक्षा यूनाइटेड किंगडम में पाए गए कोरोना वायरस वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ सुरक्षात्मक होगी। यह जानकारी रायटर के हवाले से दी गई है।
Moderna expects that the immunity induced by its COVID-19 vaccine would be protective against coronavirus variants reported in the United Kingdom: Reuters
— ANI (@ANI) December 24, 2020विज्ञापन
बता दें कि कनाडा ने भी मॉडर्ना द्वारा विकसित कोविड -19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को फाइजर / बायोएनटेक के साथ टीकाकरण को अधिकृत करने के दो सप्ताह बाद इसकी घोषणा की।
इससे पहले अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की सलाहकार समिति ने मॉडर्ना द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इससे लगभग एक सप्ताह पहले फाइजर के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई थी।
स्वतंत्र वैज्ञानिकों एवं लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों वाली एफडीए की वैक्सिन एंंड रिलेटड बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स एडवाइजरी कमेटी ने 17 दिसंबर को एक बैठक में मॉडर्ना के कोविड-19 टीके ‘एमआरएनए-1273’ के आपात इस्तेमाल की सिफारिश करते हुए इसके पक्ष में मतदान किया।
खाद्य एवं औषधि आयुक्त स्टीफन हान ने कहा कि मॉर्डना के कोविड-19 टीके को लेकर सलाहकार समिति की बैठक से निकले निष्कर्ष के अनुरूप एफडीए ने कंपनी को सूचित किया है कि टीके के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी संबंधी आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एजेंसी ने अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र तथा ऑपरेशन वार्प स्पीड को भी इस संबंध में सूचित किया है ताकि वे टीका वितरण संबंधी अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर सकें।