फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American airlines team visits boeing factory

अमेरिकी एयरलाइन टीम ने बोइंग कारखाने का किया दौरा

Sun, 24 Mar 2019 12:38 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 24 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
American airlines team visits boeing factory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : boeing corporation

अमेरिकी एयरलाइन की एक टीम ने वाशिंगटन स्थित बोइंग के कारखाने का दौरा किया है। इस एयरलाइन के पास भी बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हैं। शनिवार को टीम विमान के सॉफ्टवेयर अपग्रेड की समीक्षा करने के लिए कारखाने पहुंची थी।


loader

बोइंग के 737 मैक्स 8 विमान के बीते पांच महीने के भीतर ही दो बड़े हादसे हो गए हैं। बीते साल अक्तूबर में इंडोनेशिया में लायन एयर का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 189 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 मार्च को इथोपिया एयरलाइन का बोइंग विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 157 लोगों की मौत हो गई।

इथोपिया में हुई घटना के बाद पूरी दुनिया में बोइंग विमानों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। पहले अमेरिकी एयरलाइन कंपनियां बोइंग पर प्रतिबंध लगाने से मना कर रही थीं। लेकिन बाद में अमेरिका में भी इन विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ना केवल बोइंग कंपनी बल्कि अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) पर भी सवाल खड़े किए जाने लगे।

ये खबर भी आई कि बोइंग के नए मॉडल 737 मैक्स 8 की प्रमाणन प्रक्रिया के दौरान बोइंग और एफएए द्वारा कई त्रुटियां की गई थीं। 2015 में नए मैक्स 737 को प्रमाणित करने के लिए एफएए के प्रबंधकों ने सुरक्षा इंजीनियरों से बोइंग की सुरक्षा का आंकलन और तेजी से परिणाम विश्लेषण को मंजूरी देने को कहा था।

बोइंग ने नए 737 मैक्स मॉडल के मैनोवरिंग कैरेक्टरस्टीक ऑगमेनटेशन सिस्टम (एमसीएएस) से संबंधित एक रिपोर्ट एफएए को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि विमान को प्रमाणित कर दिया जाए क्योंकि यह उड़ान के लिए सुरक्षित है। लेकिन इसमें कई त्रुटियां थीं।

बोइंग के विमान साउथवेस्ट एयरलाइंस के पास 34 हैं, यूनाइटेड एयरलाइन के पास 14 और अमेरिकन एयरलाइन के पास 24 हैं। कार्यवाहक प्रशासक डेन एलवेल का कहना है कि एफएए को उम्मीद है कि बोइंग विमान को अपग्रेड करने का काम 25 मार्च तक पूरा कर लेगा।

ब्लैक बॉक्स में क्या आया सामने?

इंथोपियन एयरलाइन के ब्लैक बॉक्स का डाटा करीब दो हफ्ते पहले डिटोड हुआ था। इस डाटा से पता चला कि इथोपियन विमान हादसे और बीते साल अक्तूबर में हुए लायन एयर विमान हादसे के बीच स्पष्ट समानताएं हैं। दोनों दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग के 737 मैक्स 8 मॉडल थे। इस बात की जानकारी इथोपिया की यातायात मंत्री ने दी।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए अधिक जानकारी नहीं दी लेकिन इतना कहा था कि 30 दिनों में जारी होने वाली प्रारंभिक रिपोर्ट में दोनों विमान हादसों की समानताओं की भी जांच की जाएगी। 

इन दोनों हादसों में काफी समानताएं देखी गईं। दोनों ही विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही मामलों में उड़ान भरने के बाद पायलट ने एयरपोर्ट पर लौटने का आग्रह किया। पायलटों ने विमान के नियंत्रण को लेकर समस्या आने की बात कही। यहां तक कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। इन समानताओं ने एयरलाइंस और नियामकों को सतर्क कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed