यौन संबंधों से फैल रहा जीका वायरस, जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैटिन अमेरिका में अपने पैर पसार चुके जीका वायरस को लेकर चिकित्सकों की चिंता और भी बढ़ गई है। मच्छरों के जरिये फैलने वाला जीका वायरस अब यौन संबंधों के जरिये भी फैलने लगा है।
अमेरिका में जीका के 14 ऐसे संभावित मामले सामने आए हैं, जिनमें वायरस यौन संबंधों के जरिये फैलने की आशंका जताई जा रही है।
इन मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।जीका वायरस के यौन संबंधों के जरिये फैलने के अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे, लेकिन अमेरिका में 14 गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद यह आशंका भी सच साबित होने लगी है।
अमेरिका में 14 मामले आए हैं सामने
अमेरिका में चिकित्सकों के सामने जो 14 मामले आए हैं, उनमें से चार गर्भवती महिलाएं इस वायरस से पीड़ित पाई गई हैं। यूएसए में ठंडी का मौसम होने की वजह से फिलहाल मच्छरों की मौजूदगी से इस वायरस के फैलने की संभावना ना के बराबर है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों ने ग्रसित क्षेत्रों का दौरा किया है, उनके जरिये यह वायरस अमेरिका पहुंचा है और यौन संबंधों के जरिये गर्भवती महिलाओं के शरीर में।
ऐसे ही चंद मामले ब्रिटेन और फ्रांस में भी सामने आ चुके हैं। अमेरिकी चिकित्सकों की टीम इन मामलों की गहन जांच में जुट गई है।