फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Would let daughters to join military service: Obama

अपनी बेटियों को सेना में भर्ती कराना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा

Thu, 29 Sep 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Would let daughters to join military service: Obama
- फोटो : reuters
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अगर उनकी बेटियों ने सेना में भर्ती होने का निर्णय लिया तो उन्हें गर्व होगा। ओबामा ने कहा, ' अगर मालिया और साशा ने सेना में जाने का निर्णय लिया तो मुझे उनपर गर्व होगा।'
विज्ञापन


अमेरिका के वर्जिनिया राज्य के मिलिट्री टाउन हाल में ओबामा ने कहा, 'ये कहना झूठ होगा कि मुझे अपनी बेटियों के सेना में जाने के फैसले से घबराहट नहीं होती। आप जानते हैं, आप के बच्चे आपके बच्चे होते हैं। आप उन्हें हमेशा सीने से चिपकाकर रखना चाहतें हैं। लेकिन, मुझे अपने बेटियों को सेना में जाते हुए देखने पर गर्व होगा और मुझे लगता है कि अपने बच्चों को सेना में जाते हुए देखने पर हर मां-बाप को गर्व होता होगा।'
विज्ञापन


बराक ओबामा ने यह बातें एक सवाल के जवाब में दी। बराक ओबामा से जब एक प्रश्नकर्ता ने पूछा कि अगर उनकी बेटियां मालिया और साशा उनके पास आएं और कहें कि वे सेना में शामिल होना चाहती हैं तो वे उन्हें क्या सलाह देंगे। बराक ओबामा ने कहा कि 'मैं कहूंगा कि जाओ और शामिल हो।'  ओबामा ने कहा कि व्हाइट हाउस में उनके साथ काम कर रहे उनके बहुत से सहयोगी सेना में नौकरी कर चुके हैं और अब उनके बच्चे सेना में नौकरी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed