{"_id":"5a7946da4f1c1b8e268b87d0","slug":"world-most-powerful-rocket-heavy-falcon-is-all-set-to-launch-today-from-florida","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लॉन्च होगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट, जानिए इसकी खासियतें","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आज लॉन्च होगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट, जानिए इसकी खासियतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Updated Tue, 06 Feb 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
फॉल्कन हैवी रॉकेट
दुनिया के सामने आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च किया जाएगा। इसका नाम फोल्कन हैवी रॉकेट है जिसे अमेरिका की निजी कंपनी स्पेसएक्स आज लॉन्च करने वाली है। इसका पहला टेस्ट फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में होगा। टेकऑफ मंगलवार को 1:30 बजे से 4 बजे के बीच हो सकता है। स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि पूरी दुनिया से लोग सबसे बड़े रॉकेट और सर्वश्रेष्ठ आतिशबाजी के प्रदर्शन को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यदि मौसम खराब होने की वजह से या फिर किसी और कारण की वजह से मंगलवार को रॉकेट लॉन्च नहीं हो पाता तो इसे बुधवार को लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
इस रॉकेट का निर्माण टेस्ला के बिलेनियर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने किया है। स्पेसएक्स ने रॉकेट इंडस्ट्री में उस समय तहलका मचा दिया था जब उसने सफलतापूर्वक रॉकेट बूस्टर्स का इस्तेमाल किया था। इससे स्पेस फ्लाइट की कीमत में कमी आई है। इसमें लॉन्च किया गया रॉकेट ऑर्बिट में अपने भार को छोड़कर धरती पर सुरक्षित लैंडिंग करता है। इस तकनीक के सफल प्रयोग में रूसी, जापानी और यूरोपिय स्पेस एजेंसियां काम कर रही हैं। हालांकि वह अभी टेस्टिंग स्टेज में ही हैं।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि उनका रॉकेट अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इसके जरिए आने वाले समय में लोगों को मंगल और चांद पर भेजा जा सकेगा। इस समय रॉकेट के साथ भविष्य का स्पेस सूट पहने एक पुतला और मालिक की चेरी रेड कलर की टेस्ला कार भेजी जा रही है। रॉकेट धरती की ऑर्बिट से मंगल की ऑर्बिट तक चक्कर लगाता रहेगा। मस्क का दावा है कि ऑर्बिट पर पहु्ंचते ही यह रॉकेट 11 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चक्कर लगाएगा।
विज्ञापन