फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Women will love marriage from video game

महिला को वीडियो गेम से हुआ प्यार और उसी से करेगी शादी

Mon, 08 Jan 2018 09:48 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Mon, 08 Jan 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Women will love marriage from video game
वीडियो गेम
फ्लोरिडा की रहने वाली 20 साल की नूरूल महजाबीन हसन का दावा है कि उसे वीडियो गेम टेट्रिस से प्यार हो गया है और अब वह उसी से शादी करने की योजना बना रही है। वह खुद को फ्रैक्टल टेट्रिस हुराकन नाम से पुकारा जाना पसंद करने लगी है।  नूरूल के मुताबिक वह 2016 से टेट्रिस गेम के साथ गहरे रोमांटिक रिश्ते में हैं। उसे इस गेम के साथ ही रोमांच और खुशी महसूस होती है। 
विज्ञापन


वह दिन में 12 घंटे अलग-अलग डिवाइस पर यह गेम खेलने में ही गुजार देती है। इसलिए वह इसी के साथ शादी करना चाहती है। उसके घर पर ज्यादातर सामान भी इसी गेम से जुड़े हैं। जैसे वह टेट्रिस की ही टीशर्ट पहनती है। तो उसके घर के कुशन, लैंप, नेकलेस, मैगनेट पर भी टेट्रिस का निशान है। शादी के लिए नूरूल के बड़ा समारोह आयोजित करेगी और उसमें सभी दोस्तों को बुलाएगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- RSS लॉन्च करेगा स्कूली बच्चों के लिए 'संस्कारी' वीडियो गेम ऐप !
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलकुलेटर था पहला प्यार

नूरूल का कहना है कि टेट्रिस उसका पहला प्यार नहीं था। इससे पहले वह कैलकुलेटर को चाहती थी, जिसे वह पियरे डी फर्मेट के नाम से बुलाती थी। 

इंसान नहीं सामान से होता प्यार

फ्रैक्टल उन लोगों को कहते हैं, जिन्हें किसी इंसान की जगह किसी वस्तु से प्यार हो जाता है। नूरूल कहती हैं, मैं टेट्रिस से बेहद प्यार करती हूं। उससे जुड़ाव महसूस करती हूं। मैं उसी से शादी करूंगी, लेकिन स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed