RSS लॉन्च करेगा स्कूली बच्चों के लिए 'संस्कारी' वीडियो गेम ऐप !

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh to launch SANSKARI GAMES for children
RSS Sanskari App

    राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) से जुड़ा एक संगठन 'शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास' 5वीं क्लास के बच्चों के लिए एक संस्कारी ऐप बनाने की तैयारी में है। दरअसल शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एक ऐसे विंडो वेस्ड ऐप की लॉन्चिंग करने जा रहा है जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए वीडियो गेम्स भी होंगे यानी ऐप के लॉन्च होने के बाद बच्चों के स्कूल में बैग और कॉपी-कलम ले जाने की जरूरत नहीं होगी। न्यास अपने इस आइडिया से महाराष्ट्र सरकार को अवगत भी कराया है।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के महाराष्ट्र प्रांत के संयोजक अरविंद लोंढे ने कहा, ' इस संस्कारी ऐप को तैयार करने में 6 महीने का वक्त लगेगा। इस ऐप का इस्तेमाल बच्चे स्कूल-घर कहीं भी टैबलेट, कंप्यूटर और लैपटॉप में कर सकेंगे। इस ऐप के साथ ई-पेन भी मिलेगा ताकि बच्चे डिजिटली कॉपी-पेन का इस्तेमाल कर सकें। वहीं ऐप में नोट्स लिखकर ऐप में अपलोड कर सकेंगे। यानी स्कूल के सारे काम बच्चे ऐप में ही कर सकेंगे।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लोंढे ने आगे बताया कि ऐप में वैदिक गणित और कार्टून कॉर्नर के साथ-साथ नैतिक शिक्षा की कहानियां भी होंगी। ताकि पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट का मनोरंजन भी हो सके। इस ऐप के जरिए बच्चों को मारपीट वाले गेम से दूर रहने और दिमागी कसरत वाले गेम खेलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें