फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   women parliamentarians also faced Sexual harassment

महिला सांसदों का होता है यौन उत्पीड़न

Wed, 26 Oct 2016 11:12 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 26 Oct 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
women parliamentarians also faced Sexual harassment
- फोटो : bbc

दुनिया भर के सांसदों का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था के मुताबिक महिला सांसदों को यौन उत्पीड़न और हिंसा का व्यापक स्तर पर सामना करना पड़ रहा है। इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन यानी आईपीयू ने यह रिपोर्ट जेनेवा में चल रहे समूह की सलाना बैठक में जारी की है।

विज्ञापन


दुनिया भर के संसद की अगुआई करने वाली 55 महिला सांसदों ने संबंधित सर्वे में हिस्सा लिया। इसमें से 80 फीसदी सांसदों का कहना है कि उन्हें किसी न किसी रूप में मानसिक और यौन उत्पीड़न या हिंसा का सामना करना पड़ा। हाल के दिनों में अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपबल्किन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगे।
विज्ञापन


साथ ही, प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के बारे में ट्रंप के बयान सुर्खियों में रहे। ये घटनाएं बताती हैं कि कई महिला राजनेताओं को दुनिया भर में अपने पद की जिम्मेदारी निभाते हुए यौन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

"मैं उन्हें इशारे कर सकता हूं, जिन्हें चाहूं अपने लिए चुन सकता हूं"

women parliamentarians also faced Sexual harassment

यूरोप की एक महिला सांसद के मुताबिक उन्हें ट्विटर पर केवल चार दिनों में रेप की 500 धमिकयां मिल चुकी हैं। इसी तरह एशिया की महिला सांसद का कहना था कि बेटे का नाम लेते हुए उन्हें धमकी दी गई। सर्वे में शामिल महिलाओं में से 65.5 फीसदी ने बताया कि उनके साथ मौखिक हिंसा हुई है।

रिपोर्ट बताती है कि उनके पुरुष साथियों ने सार्वजनिक जगहों पर उन पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। जाम्बिया की सांसद बताती हैं कि किस तरह महिला सांसदों को पुरुष सहयोगी नीचा दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार एक राजनेता ने सरेआम कहा था कि वह संसद जाना चाहेगा "क्योंकि वहां कई महिलाएं हैं। मैं उन्हें इशारे कर सकता हूं, जिन्हें चाहूं अपने लिए चुन सकता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed