फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   why Newyork people are fearful of Donald Trump

आखिर क्यों न्यूयार्क के लोग ट्रंप से 'डरे' हुए हैं

Thu, 17 Nov 2016 01:13 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 17 Nov 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
why Newyork people are fearful of Donald Trump
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने अमरीका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात कर कहा है कि लोग न्यूयॉर्क के लोग इस बात से डरे हुए हैं कि नया प्रशासन कैसे काम करेगा। डे ब्लासियो ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने ट्रंप से स्पष्ट कहा है कि वो ऐसे प्रवासी लोगों को उनके देशों में वापस भेजे जाने का विरोध करेंगे जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं।
विज्ञापन


ब्लासियो का कहना था कि प्रवासियों के लिए ट्रंप की योजनाएं न्यूयॉर्क जैसे शहर में काम नहीं करेंगी जो प्रवासियों के लिए सबसे अच्छी जगह है। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वो उन सभी प्रवासियों को जेल में डाल देंगे या उनके देश वापस भेज देंगे जिनका आपराधिक रिकार्ड है और ऐसे लोगों की संख्या 30 लाख तक है।
विज्ञापन


हालांकि यह आंकड़ा काफी विवादास्पद है। माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टिट्यूट (निष्पक्ष थिंक टैंक) का कहना है कि बिना दस्तावेज वाले प्रवासी जो आपराधिक रिकॉर्ड के साथ हैं उनकी वास्तविक संख्या 820,000 है। इनमें से वे लोग भी शामिल हैं जो अवैध रूप से सरहद पार हुए हैं। इस मामले में केवल बिल डे ब्लासियो ही नहीं हैं जो ट्रंप की प्रवासी नीति का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लासियो ट्रंप की जीत के बाद न्यू यॉर्क में प्रवासियों के पक्ष में खुलकर आ गए हैं

why Newyork people are fearful of Donald Trump
लॉस एंजल्स, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, बोस्टन, फिलडेल्फिया और वॉशिंगटन डीसी के मेयरों ने भी वादा किया है कि वे अपने शहर के लोगों की हर हाल में सुरक्षा करेंगे। ब्लासियो ट्रंप की जीत के बाद न्यू यॉर्क में प्रवासियों के पक्ष में खुलकर आ गए हैं।

ट्रंप की जीत के बाद उन्होंने शहर से डेटाबेस से बिना दस्तावेजों वाले प्रवासियों का नाम हटा दिया था ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
न्यूयॉर्क के उदार डेमोक्रेट बिल डे ब्लासियो ने ट्रंप से साथ एक घंटे की लंबी मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात की।

उन्होंने कहा, ''मैंने उनसे दोहराया कि न्यूयॉर्क समेत अमरीका के अन्य शहरों के निवासियों सुरक्षा होनी चाहिए और उन्हें बेदखल नहीं किया जाना चाहिए। न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा विदेशी मूल के लोग हैं। ऐसा इसलिए हुआ कि यह सभी के लिए खुला था। इस शहर को बनाने में प्रवासियों की पीढ़िया दर पीढियां शामिल रही हैं।'

उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने गृह नगर न्यूयॉर्क से प्यार करते हैं। हालांकि न्यूयॉर्क के लोगों ने हिलरी क्लिंटन को वोट किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed