फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Why did Donald Trump block the Qualcomm deal

मोबाइल चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के अधिग्रहण से ट्रंप को आपत्ति क्यों?

Thu, 15 Mar 2018 03:08 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 15 Mar 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Why did Donald Trump block the Qualcomm deal

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोबाइल चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम के अधिग्रहण पर रोक लगा दी है। सिंगापुर की प्रतिद्वंदी कंपनी ब्रॉडकॉम ने क्वालकॉम के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


उनके आदेश में "विश्वसनीय सबूत" का हवाला देते हुए कहा गया है कि करीब नौ हजार करोड़ रुपए का यह प्रस्तावित अधिग्रहण "अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है।" अधिग्रहण को लेकर यह भी चिंता जताई जा रही थी कि इससे चीन वायरलेस 5जी तकनीक को विकसित करने में आगे निकल जाएगा। 
विज्ञापन


5जी तकनीक और अधिग्रहण
इसे तकनीक के क्षेत्र का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा था। इस अधिग्रहण के बाद ब्रॉडकॉम माइक्रोचिप निर्माण में इंटेल और सैमसंग के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी बन जाती। चिप बनाने वाली कंपनियों में वायरलेस 5जी तकनीक विकसित करने की होड़ है और क्वालकॉम को इस क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है। ब्रॉडकॉम और चीन की कंपनी हुवई इससे पीछे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला प्रतियोगिता से कहीं अधिक सुरक्षा चिंताओं को लेकर किया गया है। ग्लोबल रिसर्च फर्म आईडीसी के उपाध्यक्ष मारियो मोरालेस ने बीबीसी से कहा, "हमलोग दौड़ की शुरुआत में हैं, और आपके पास 5जी का ताज है, जिसमें सभी शामिल होना चाहते हैं।"


वो आगे कहते हैं, "5जी हथियारों की दौड़ में क्वालकॉम एक महत्वपूर्ण हथियार है। अमेरिका और दूसरे देश इस दौड़ में प्रथम होना चाहते हैं।" वहीं, ब्रॉडकॉम का कहना है कि वो ट्रंप के आदेश को देख रहे हैं। कंपनी ने इस बात पर असहमति जताई है कि क्वालकॉम का प्रस्तावित अधिग्रहण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed