फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   We are in no hurry to declare national emergency : Donald Trump

राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा में कोई जल्दबाजी नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

Sun, 13 Jan 2019 06:15 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 13 Jan 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
We are in no hurry to declare national emergency : Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मैक्सिको से लगी सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि को संसद से मंजूरी मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर वे राष्ट्रीय आपातकाल के एलान में वह जल्दबाजी नहीं करेंगे। ट्रंप ने जोर दिया कि राष्ट्रीय आपातकाल लगाने का अधिकार उनके पास है लेकिन वह अब भी चाहते हैं कि संसद दीवार निर्माण के लिए राशि को मंजूरी दे।

विज्ञापन


ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि राष्ट्रीय आपातकाल आखिरी विकल्प है, जबकि शुक्रवार को टेक्सास स्थित सीमा का दौरा करते हुए भी यही बात दोहराई। हालांकि, उन्होंने शनिवार को भी विवादित अमेरिका-मैक्सिको सीमा दीवार निर्माण के लिए धन आवंटित न करने पर एक बार फिर राष्ट्रीय आपातकाल की धमकी दी है। राष्ट्रीय आपातकाल से संबंधित सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘मैं इस पर जल्दबाजी नहीं करने वाला।’ 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटों को वापस आकर इस पर मतदान करना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में गोलमेज बैठक के दौरान कहा, ‘हम चाहते हैं कि अमेरिकी संसद अपना काम करे। राष्ट्रीय आपातकाल एक ‘आसान तरीका’ है और हम फिलहाल राष्ट्रीय आपातकाल पर विचार नहीं कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा शटडाउन

अमेरिका में जारी मौजूदा सरकारी कामबंदी (शटडाउन) 22वें दिन में प्रवेश करके देश के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना गया है। यह अमेरिका का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन है, जब आठ लाख संघीय सरकारी कर्मचारी बिना किसी वेतन के छुट्टी पर चले गए हैं। जबकि डेमोक्रेटिक नेताओं ने दीवार निर्माण की ट्रंप की शर्त मानने से इनकार कर दिया है इसलिए यह और लंबा खिंच सकता है।

भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को महत्व देते हैं ट्रंप : श्रृंगला

अमेरिका में भारत के नए राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अफसर श्रृंगला ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति को अपना राजनयिक परिचय पत्र और दस्तावेज सौंपे। 

इससे पहले श्रृंगला बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त थे। श्रृंगला ने नवतेज सरना की जगह ली जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। श्रृंगला अमेरिका में भारत के सबसे युवा राजदूत हैं। वाशिंगटन पहुंचने के बाद 50 घंटे से भी कम समय में नए भारतीय राजदूत ने ट्रंप को परिचय पत्र सौंपे, जो भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते विश्वास व गर्मजोशी को प्रतिबिंबित करता है। 

श्रृंगला ने कहा, ‘स्पष्ट तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका और भारत के द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई हालिया बातचीत का संदर्भ दिया और कहा कि वह निकट भविष्य में फिर से उनसे बात करने की इच्छा रखते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed