{"_id":"57752dbf4f1c1ba95c79a805","slug":"washington-airbase-in-lockdown-reports-of-active-shooter-at-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंगटन एयरबेस में संदिग्ध आतंकी होने की खबर झूठी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वाशिंगटन एयरबेस में संदिग्ध आतंकी होने की खबर झूठी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के मैरीलैंड मिलेट्री बेस (एंड्रयूज एयरफोर्स बेस) को संदिग्ध बंदूकधारी के घुसने की खबर के बाद बंद कर दिया गया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि वहां कोई आतंकी नहीं था। दरअसल में यह भ्रम की स्थिति ड्रिल के चलते उत्पन्न हुई थी। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक एयर बेस के पास की बिल्डिंग के किसी व्यक्ति ने ड्रिल देख ली थी, उसे लगा कि वहां कोई आतंकी है, उसने तुरंत 911 पर कॅाल कर दी थी जिसके बाद सिक्योरिटी को एयरबेस बंद करना पड़ा। हालांकि अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
अमेरिकी ज्वाइंट बेस एंड्रयूज वाशिंगटन से 20 मील की दूरी पर है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान भी खड़े रहते हैं।