{"_id":"5b0edd294f1c1b996e8b598f","slug":"volcano-lava-in-hawaii-across-the-highway-destroyed-400-electric-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई में ज्वालामुखी लावा राजमार्ग के पार, 400 बिजली के खंभे नष्ट ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हवाई में ज्वालामुखी लावा राजमार्ग के पार, 400 बिजली के खंभे नष्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के हवाई प्रांत में किलायू ज्वालामुखी से निकल रहा लावा राष्ट्रीय राजमार्ग को पार गया है। राजमार्ग पर स्थित तकरीबन 400 बिजली के खंभे नष्ट हो चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग 132 लीलानी एस्टेट के साथ पोहा के वाणिज्य सेंटर से जुड़ा है।
विज्ञापन
एक महीने पहले ज्वालामुखी से लावा निकलना शुरू हुआ था और इसका लावा अब कोपोहो जैसे तटवर्ती इलाकों पर पहुंच गया है। हवाई इलेक्ट्रिक लाइट कंपनी का कहना है कि कोपोहो बीच और अन्य जगहों पर बिजली बाधित है। लावा ने 400 से अधिक बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन
लावा भरने से राज्य सरकार द्वारा संचालित पुना जियोथर्मल कंपनी संयंत्र में विस्फोट ना हो और कुओं में भरे ठंडे पानी से हानिकारक धुआं ना निकले, इकसे लिए बचावकर्मी कई उपाय कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने यह भी कहा है कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन