{"_id":"523bc674-1ab1-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"vitamin-curves-cancer-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"विटामिन से घटता है कैंसर का खतरा?","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
विटामिन से घटता है कैंसर का खतरा?
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 20 Oct 2012 05:56 PM IST
विज्ञापन
कैंसर की बीमारी का इलाज ढूंढने में चिकित्सा जगत के लोग बरसों से लगे हुए हैं। अमेरिका के शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर रोज़ मल्टीविटामिन की एक गोली ली जाए तो पुरुषों में कैंसर होने के आसार कम हो जाते हैं। ये अध्ययन एक दशक के दौरान 50 साल से ऊपर वाले 15 हज़ार पुरुषों पर किया गया। शोध जर्नल ऑफ़ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में छपा है। शोध के मुताबिक विटामिन की गोलियां लेने वाले पुरुषों में कैंसर के मामलों में थोड़ी कमी आई है। हालांकि विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि कुछ अन्य अध्ययनों में इसका उल्टा पाया गया है और फलों-सब्ज़ियों वाली डाइट ज़्यादा फायदेमंद हो सकती है। आमतौर पर सेहत के लिए मल्टीविटामिन के फायदे मिलेजुले बताए गए हैं।
विज्ञापन
फायदा या नुकसान?
कुछ अध्ययन बताते हैं कि जब सेहतमंद लोग मल्टीविटामिन लेते हैं तो इससे फायदे के मुकाबले नुकसान ज़्यादा होता है जबकि कुछ लोगों को कैंसर में इससे कोई मदद नहीं मिली। ब्रिटेन में हर साल मल्टीविटामिन लेने वाले हज़ार लोगों में से 17 को कैंसर था। जबकि डमी दवाइयाँ लेने वाले एक हज़ार लोगों में से 18 को कैंसर था।
विज्ञापन
शोधकर्ता डॉक्टर हॉवर्ड बताते हैं, “कई अध्ययन ये संकेत देते हैं कि अगर आप पोषक खाना खाएंगे तो कैंसर होने के आसार कम हो जाएंगे। अब हमें ये भी पता चल गया है कि रोज़ मल्टीविटामिन लेने से भी कैंसर के उम्रदराज़ पुरुष मरीज़ों में फर्क पड़ सकता है।”
विज्ञापन
अध्ययनकर्ताओं को ये नहीं पता कि महिलाओं या युवाओं पर मल्टीविटामिन क क्या असर होगा। लेकिन ब्रिटेन में कैंसर रिसर्च संस्थान में काम करने वाली हेल्गा मानती हैं कि बहुत से अध्ययन यही बताते हैं कि विटामिन की दवा लेने से कैंसर को रोका नहीं जा सकता- विटामिन का कैंसर पर कोई असर नहीं होता या कभी कभी खतरा बढ़ भी जाता है।