फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Vice President venkaiah naidu says in chicago- Looking to India is the whole world 

शिकागो में बोले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू- भारत की ओर देख रही है पूरी दुनिया

Mon, 10 Sep 2018 12:16 AM IST
एजेंसी, शिकागो
एजेंसी, शिकागो Updated Mon, 10 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vice President venkaiah naidu says in chicago- Looking to India is the whole world 
वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि पिछले चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने भारत ने शानदार प्रगति की है और पूरी दुनिया अब भारत की ओर देख रही है। नायडू ने शनिवार को शिकागो में तेलुगु अमेरिकियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जहां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था धीमी हो रही हैं, वहीं एकमात्र भारत की अर्थव्यवस्था है जो तेजी के साथ बढ़ रही है।  
विज्ञापन


नायडू ने एशियन डेवलपमेंट बैंक, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे विभिन्न आर्थिक संस्थानों के ताजा आंकड़ों और तथ्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया भारत की प्रगति की ओर देख रही है। हाल तक जब मैं शहरी विकास मंत्री था, 35 से 40 प्रतिनिधि मुझसे मिले थे। सभी भारत में निवेश करना चाहते थे। 
विज्ञापन


नायडू तेलुगू प्रवासियों को संबोधित करने के लिए गैर आधिकारिक दौरे पर शिकागो आए हैं। नायडू ने विश्व हिंदू कांग्रेस में भी भाषण दिया। इसके साथ ही वह विश्व हिंदू कांग्रेस में आए विदेशी प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। नायडू ने तेलुगू समुदाय से भारत के विकास में साझेदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह तेलुगू अमेरिकन समुदाय की तरक्की से बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed