फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US withdraws ban from three Russian companies

अमेरिका ने रूस की तीन कंपनियों से प्रतिबंध हटाया

Mon, 28 Jan 2019 03:36 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
US withdraws ban from three Russian companies
अमेरिका - रूस संबंध (प्रतीकात्मक चित्र)
अमेरिका ने रूस की दिग्गज एल्यूमीनियम कंपनी रसएल और उससे जुड़ी अन्य दो कंपनियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के इस फैसला का एलान रविवार को किया गया। 
विज्ञापन


यह कदम रूस के अरबपति उद्यमी ओलेग देरिपास्का के इन कंपनियों में हिस्सेदारी कम किए जाने के बाद उठाया गया। देरिपास्का को अमेरिका ने कालीसूची में डाल रखा है।
विज्ञापन


ओलेग को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दोस्त के रूप में देखा जाता है। उनका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख पॉल मैनाफोर्ट से कारोबारी रिश्ता भी था। मैनाफोर्ट को 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल के मामले में दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरिपास्का रूस के उन अमीरों में शामिल हैं जिन्हें अमेरिका ने रूस सरकार की विश्वस्तर पर कथित दुस्साहसी नापाक हरकतों को लोकर बीते साल प्रतिबंधित कर दिया था। इस हरकतों में सीरिया में प्रभाव जमाने और क्रीमिया पर नियंत्रण करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।


राजस्व विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण (ओएफएसी) कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रसएल, एन+ ग्रुप और यूरोसिबएनर्गो, इन तीनों कंपनियों ने "ओलेग देरिपस्का की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी घटा दी है और उनका नियंत्रण खत्म कर दिया है।" 

कंपनियों ने भी इस बात पर सहमति जताई है कि वे अपने परिचालन में अभूतपूर्व पारदर्शिता बरतेंगी। (इनपुट:एएफपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed