फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us taliban talks

अमेरिका-तालिबान के बीच शांति वार्ता

Wed, 19 Jun 2013 01:35 PM IST
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
us taliban talks

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने तालिबान से सीधे शांति वार्ता करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस तरह की पहली बैठक क़तर की राजधानी दोहा में आने वाले चंद दिनों में होगी जहां तालिबान ने हाल में अपना पहला आधिकारिक कार्यालय खोला है।

अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि तालिबान से बातचीत में शामिल होने के लिए वो भी एक प्रतिनिधिमंडल दोहा भेज रहे हैं।

ये घोषणा ठीक उसी दिन आई है जब अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद नेटो सुरक्षा बलों ने फ़ौज की कमान अफ़ग़ान सेना को सौंपी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि क़ैदियों की अदला-बदली बातचीत का एक मुख्य मुद्दा होगा लेकिन पहले हफ़्ते में दोनों पक्ष एक दूसरे के मुद्दों को समझने की कोशिश करेंगे।

'बातचीत की शर्त'
हालांकि ये बातचीत इस शर्त पर हो रही है कि तालिबान हिंसा छोड़ेगा, अल-क़ायदा से संबंधों को तोडे़गा और अफ़ग़ानिस्तान के संविधान का आदर करेगा साथ ही इसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकार भी शामिल है।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने रिपोर्टरों को बताया है कि अमेरिका और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच पहली आधिकारिक बैठक अगले हफ़्ते दोहा में होगी।

उनका कहना था कि इस बैठक के बाद सरकार की उच्च शांति परिषद और तालिबान के बीच बातचीत होगी।

विश्वास
वैसे अफ़गान सरकार और तालिबान के बीच विश्वास का स्तर की बात की जाए तो उसे 'कम' ही बताया जाता है।

इससे पहले तालिबान हमेशा करज़ई या उनकी सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत को नकारता रहा और उन्हें वांशिगटन का कठपुतली कहता रहा है।

उच्च शांति परिषद के सचिव मासुम स्तनज़ई ने इस बातचीत की निर्धारित तारीख़ो के बारे में तो जानकारी नहीं दी लेकिन ये ज़रुर कहा की बातचीत 'कुछ ही दिनों के भीतर होगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीबीसी को बताया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत में सभी पक्षों का 'सहज और आत्मविश्वासी' होना जरुरी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ये बहुत लंबी प्रक्रिया है और ये बातचीत सफ़ल होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed