{"_id":"5a4ee90a4f1c1b4d198b4f53","slug":"us-suspended-all-security-assistance-to-pakistan-until-action-against-terror-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने एक हफ्ते में पाक को दिए दो बड़े झटके, 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद रोकी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने एक हफ्ते में पाक को दिए दो बड़े झटके, 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद रोकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद को लेकर अमेरिका और पाकिस्तान के मध्य चल रही गहमागहमी के बीच यूएस ने पाक को एक और झटका दे दिया है। अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद रोक दी गई है। अमेरिका ने कहा कि जब तक पाकिस्तान अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता, तब तक सैन्य मदद को पूरी तरह रोक दिया गया है।
अमेरिका का आरोप है कि पाकिस्तान आज तक आतंक के खिलाफ लड़ाई को लेकर मूर्ख बनाता आया है। साथ ही वह तालिबान के खिलाफ एक्शन में फेल रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हिथर नॉर्ट ने कहा, "आज हम पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को निलंबित कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तभी फंडिंग मिलेगी जब वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त एक्शन ले।
यह पहली बार है जब पाक को चेतावनी के साथ-साथ बड़ी सैन्य मदद से भी हाथ धोना पड़ा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान को धोखेबाज करार देने के अमेरिका से पाक को मिलने वाली 1,624 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि भारत हमेशा से कहता रहा है कि पाक अमेरिकी मदद का इस्तेमाल उसके खिलाफ आतंकवाद की आग भड़काने के लिए करता है। अब अमेरिका ने भारत के इस रुख पर मुहर लगा दी है।

The United States has foolishly given Pakistan more than 33 billion dollars in aid over the last 15 years, and they have given us nothing but lies & deceit, thinking of our leaders as fools. They give safe haven to the terrorists we hunt in Afghanistan, with little help. No more!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 1, 2018
बता दें कि भारत हमेशा से कहता रहा है कि पाक अमेरिकी मदद का इस्तेमाल उसके खिलाफ आतंकवाद की आग भड़काने के लिए करता है। अब अमेरिका ने भारत के इस रुख पर मुहर लगा दी है।