फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US slam Sharif for praising Wani in his UN address

यूएन में आतंकी बुरहान वानी को नेता बताने पर अमेरिका की शरीफ को फटकार

Fri, 30 Sep 2016 05:39 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 30 Sep 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन
US slam Sharif for praising Wani in his UN address
नवाज शरीफ - फोटो : PTI

एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उस कदम की निंदा की है, जिसमें शरीफ ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में एक आतंकवादी की प्रशंसा की थी। कांग्रेस के सदस्य टेड पोए ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे यह देखकर निराशा हुई कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में उस आतंकवादी समूह की प्रशंसा की जो अपने मकसद को पूरा करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाता है।’ शरीफ ने 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी को एक युवा नेता बताया था। 

विज्ञापन


आतंकवाद, परमाणु अप्रसार एवं व्यापार के लिए सदन की विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष पोए ने पिछले हफ्ते प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक  पेश किया था, जिसमें पाकिस्तान को आतंकवाद के प्रायोजक देश के तौर में सूचीबद्ध करने की बात की गई है। कांग्रेस के सदस्य डाना रोहराबाचर ने इस विधेयक का समर्थन किया था। इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए सदन की विदेश मामलों की समिति के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस विधेयक से उत्साहित भारतीय अमेरिकियों ने व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर ‘वी द पीपुल’ ऑनलाइन याचिका शुरू की है, जिसमें ओबामा प्रशासन से पाकिस्तान को आतंकवाद के प्रायोजक देश के रूप में सूचीबद्ध करने की मांग की गई है। इसके समर्थन में बुधवार देर रात तक तकरीबन 265000 लोग इस अर्जी पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। इस अर्जी पर ओबामा प्रशासन को 60 दिनों के भीतर जवाब देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed