{"_id":"5acb0f934f1c1bee618b6533","slug":"us-sikhs-celebrate-turban-day-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सिख समूह ने बनाया पगड़ी बांधने का वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में सिख समूह ने बनाया पगड़ी बांधने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में यहां टाइम्स स्क्वायर पर एक सिख संगठन ने वार्षिक टर्बन डे पर चंद घंटों में हजारों पगड़ी बांधने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। न्यूयॉर्क के सिखों ने मध्य अप्रैल में बैसाखी का वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया था, जिसे लाखों सिखों द्वारा हर वर्ष मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस साल एक सिख संगठन द्वारा टाइम्स स्क्वायर में एक दिन के समारोह के दौरान सबसे ज्यादा पगड़ी बांधने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था। गैर लाभकारी संगठन के संस्थापक चनप्रीत सिंह ने कहा कि इस दिन चंद घंटों में ही 9000 पगड़ी बांधे गए, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
7 अप्रैल 2018 को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में महज 8 घंटोें में 9000 पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड एक सिख संगठन ने बनाया। इसके बाद संगठन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से एक प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन