फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us senate bill to saudi

9/11 हमले के लिए सऊदी पर मुकदमे का बिल पास

Wed, 18 May 2016 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 18 May 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
us senate bill to saudi
अमेरिका पर 9/11 हमले के पीड़ितों को सऊदी सरकार के ख‌िलाफ मुकदमा करने का अधिकार देने वाला बिल सीनेट ने पास कर दिया है। जस्टिस अगेंस्ट स्पॉन्सर्स ऑफ टेररिज्म एक्ट को अब अमरीकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि इसके नतीजे में सऊदी सरकार अमरीकी निवेश से अपने हाथ खींच सकती है। अमेर‌िकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि वो इस बिल को वीटो कर देंगे लेकिन एक डेमोक्रैटिक सांसद इस बात के लिए आश्वस्त हैं कि राष्ट्रपति ओबामा को वीटो का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगर ये बिल क़ानून में तब्दील हो गया तो हमले के पीड़ितों के परिवार सऊदी सरकार के किसी भी ऐसे सदस्य के ख‌िलाफ मुकदमा दायर कर सकेंगे जिनकी इन हमलों में भूमिका मानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब 2001 में हुए इन हमलों के पीछे अपनी किसी भूमिका से इनकार करता है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हुए हमले में क़रीब 3000 लोगों की मौत हुई थी।

हमले में इस्तेमाल विमानों का अपहरण करने वाले 19 लोगों में से 15 सऊदी नागरिक थे। 2004 में 9/11 आयोग की रिपोर्ट में कहा गया था, ''इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि सऊदी सरकार ने एक संस्था या किसी वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने स्वतंत्र रूप से उस संस्था को मदद दी थी जिसने हमला किया।’’

इस हमले की ज‌िम्मेदारी चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा ने ली थी। अल-क़ायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन सऊदी के रहने वाले थे लेकिन सरकार ने उनकी नागरिकता खत्म कर दी थी। व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति इस बिल को लेकर ख़ासे चिंतित हैं और इस बात की कोई उम्मीद नहीं कि वो इस पर दस्तखत कर इसे क़ानून बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed