{"_id":"59d368764f1c1bcd538b5960","slug":"us-scientists-win-2017-nobel-physics-prize-for-gravitational-waves","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को साल 2017 का भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। वैज्ञानिक बैरी बैरिश, किप थ्रोन और रेनर वेसिस को गुरुत्वीय तरंगों की खोज करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएया। नोबेल पुरस्कार की कमेटी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
तीनों वैज्ञानिकों ने लेजर इंर्टफेरोमीटर ग्रैविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (लिगो) डिटेक्टर और गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन के लिए संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा के वक्त नोबेल कमेटी के प्रतिनिधि ने बताया कि इस साल यह पुरस्कार उस खोज के लिए दिया गया है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया।
विज्ञापन
BREAKING NEWS The 2017 #NobelPrize in Physics is awarded to Rainer Weiss, Barry C. Barish and Kip S. Thorne @LIGO. pic.twitter.com/za1GNsAfnE
विज्ञापन विज्ञापन— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2017
बता दें कि साल 2016 का भौतिकी में नोबेल पुरस्कार तीन ब्रिटिश वैज्ञानिक को दिया गया था। डेविड थूल्स, डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज। इस पुरस्कार की घोषणा स्वीडन में एक सम्मेलन के दौरान की गई थी।
इससे पहले 2 अक्तूबर को तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जेफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की ‘आंतरिक जैविक घड़ी’ विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। ‘आंतरिक जैविक घड़ी’ को सर्केडियन रिदम को नाम से भी जाना जाता है।