फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US says Pakistan did not take a decisive step to bring Taliban to the table of peace

तालिबान को अमन वार्ता की मेज तक लाने के लिए पाकिस्तान ने निर्णायक कदम नहीं उठाए : अमेरिका

Thu, 21 Jun 2018 01:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
US says Pakistan did not take a decisive step to bring Taliban to the table of peace
डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने सांसदों को बताया कि तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने के लिए जिन आवश्यक सतत एवं निर्णायक कदमों की जरूरत है, वो अमेरिका की नजर में पाकिस्तान ने नहीं उठाए हैं। सांसद मांग कर रहे थे कि पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली पूरी सहायता पर रोक लगा दी जाए। 
विज्ञापन


दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने कांग्रेस में अफगानिस्तान पर सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया कि युद्धग्रस्त क्षेत्र में पाकिस्तान की भूमिका खास तौर पर महत्वपूर्ण है और उसकी सहायता के बगैर अमेरिका को दक्षिण एशिया रणनीति के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हालांकि हमने उसे कुछ सकारात्मक कदम उठाते हुए देखा है लेकिन हमारा आंकलन यह है कि सतत एवं निर्णायक कदम नहीं देखे गए हैं, जिनकी यह सुनिश्चित करने के लिए वास्तव में जरूरत है कि तालिबान इस शांति प्रक्रिया को गंभीरता से ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कांग्रेस सदस्य की ओर से आए प्रश्न के उत्तर में वेल्स ने कहा कि हम देखना चाहते हैं कि पाकिस्तान तालिबान के नेतृत्व को या तो गिरफ्तार करे, बाहर कर दे या फिर उसे वार्ता की मेज तक ले आए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि अफगानिस्तान में सबसे बड़ी समस्या पाकिस्तान में आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed