फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Said To Pakistan, Immediately Arrest Or Expel Taliban From Your Soil

काबुल हमले के बाद US की पाक को नसीहत, आतंकियों के खात्मे के लिए तालिबानी नेताओं को खदेड़ो

Tue, 23 Jan 2018 10:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
US Said To Pakistan, Immediately Arrest Or Expel Taliban From Your Soil
Shahid-Trump

काबुल में आखिरी हफ्ते हुए आतंकी हमले में 22 सिविलियन्स के मारे जाने के बाद यूएस ने पाकिस्तान को नसीहत दी है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को हमले में शामिल लोगों को फौरन गिरफ्तार करना चाहिए और अपने यहां जड़ें जमा चुके तालिबानी नेताओं को खदेड़ना चाहिए।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सेंडर्स ने कहा कि हमने पाकिस्तान को कहा है कि हमले में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करें और ऐसे आतंकी संगठनों को खदेड़ें जोकि पाकिस्तान से ऑपरेट करते हैं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस का ये बयान ट्रंप के पाकिस्तान पर लगातार बढ़ते दवाब के कारण आय़ा है। जिसमें ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध करवाता है। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले 15 सालों की मदद के बदले पाकिस्तान ने केवल झूठ और धोखा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि यूएस ने इसी महीने पाकिस्तान की 2 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता रोकी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की सेनाएं हमारा लगातार समर्थन करती रहेंगी और आतंकवाद को मिटाने में हमारी मदद करती रहेंगी। 

आपको बता दें कि काबुल में हुए हमले के बाद पाकिस्तान के विदेशी मामलों के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने पाक पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। आरोप था कि हमला पाकिस्तानी आतंकियों ने किया है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed