फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US radio jockey criticised sikh american attorney general

अमेरिका में ‘टर्बन मैन’ कहकर सिख अटॉर्नी का उड़ाया मजाक, दो रेडियो जॉकी ने हदें की पार

Thu, 26 Jul 2018 08:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
US radio jockey criticised sikh american attorney general
अमेरिका में न्यूजर्सी के सिख अमेरिकी अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल को ‘टर्बन मैन’ कहने वाले दो रेडियो जॉकी की ‘नस्लीय टिप्पणी’ के लिए आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


एनजे 101.5 एफएम पर ‘डेनिस एंड जुडी शो’ प्रस्तुत करने वाले डेनिस मेलॉय और जुडी फ्रेंको ने मारिजुआना से जुड़े मामले पर अभियोजन निलंबित करने के ग्रेवाल के फैसले पर कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते हुए उन्हें ‘टर्बन मैन’ के तौर पर संबोधित किया।
विज्ञापन


मेलॉय ने कहा कि आप अटॉर्नी जनरल को जानते हैं? मैं उनका नाम कभी पता नहीं करूंगा। मैं सिर्फ उन्हें पगड़ी पहना हुआ व्यक्ति कहूंगा। फ्रेंको ने बार-बार गाना गाने के अंदाज में इस शब्द का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलॉय ने कहा कि अगर आप इससे आहत होते हैं, तो आप पगड़ी मत पहनिए। ग्रेवाल की नियुक्ति करने वाले न्यूजर्सी के गर्वनर फिल मर्फी ने रेडियो शो प्रस्तुतकर्ताओं की भाषा की कड़ी निंदा की और रेडियो स्टेशन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


वहीं रेडियो ने कहा कि वह प्रसारण के दौरान मॉलॉय और फ्रेंको की ‘अपमानजनक टिप्पणियों’ से वाकिफ है। हमने तत्काल कार्रवाई की है और अगले नोटिस तक उनके कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर रोक लगा दी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed