फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us publishes magnitsky list of sanctioned russians

बैन रूसी अधिकारियों की सूची जारी

Sat, 13 Apr 2013 01:58 PM IST
Updated Sat, 13 Apr 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
us publishes magnitsky list of sanctioned russians

संयुक्त राज्य अमरीका ने खासतौर पर उन रूसी अधिकारियों की एक सूची प्रकाशित की है जिन्हें कथित तौर पर मानवाधिकारों का हनन करने के मामले में अमरीका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन


रूस ने पहले 18 नामों को सार्वजनिक न करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इस क़दम से दोनों देश के रिश्तों में तल्ख़ी बढ़ सकती है।

2009 में विवादित परिस्थितियों में रूस के एक वकील सर्गेई मैगनित्स्के की जेल में मौत हो जाने के बाद अमरीका ने यह प्रतिबंध लगाया था।

इस सूची में उन सभी कर विभाग से जुड़े अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्होंने मैगनित्स्के को कारावास की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैगनित्स्के ने इन सभी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


लेकिन रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के लिए काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों, जिनके बारे में ऐसा अंदेशा था कि वे भी इस सूची में शामिल हो सकते हैं, उनका नाम इस सूची में शामिल नहीं है। इसमें रूस के प्रमुख पुलिस अधिकारी एलेक्जेंडर बास्त्रीकिन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ रूसी कानून निर्माता एलेक्सी पुशकोव का कहना है कि इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक सूची में से नामों को घटाने से यह संकेत मिलता है कि अमरीकी सरकार ने मास्को के साथ कोई राजनीतिक संकट जैसी स्थिति बनाने का फैसला नहीं किया है।

अमरीकी नेताओं द्वारा मूलतः 250 नामों की सूची जारी की गई थी। अंतिम सूची में क्लिक करें रूस, यूक्रेन, अजरबैजान और उजबेकिस्तान के नागरिक थे जिनमें से 16 लोगों का नाम मैगनित्स्के मामले से जुड़ा हुआ था।

ऐसा माना जाता है कि अन्य अधिकारियों ने रूसी नागरिकों के राजनीतिक अधिकारों को सीमित करने के लिए रूस की सरकार का समर्थन किया।

मामला

मैगनित्स्के को वर्ष 2008 में कर चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने रूस के पुलिस अधिकारियों पर धोखाधड़ी से कर छूट के जरिये देश से 23 करोड़ डॉलर चोरी करने का आरोप लगाया था।

उनके परिवार और अधिकार समूहों का कहना है कि उन्हें बुरी तरह से पीटा गया था और हिरासत में उनका इलाज भी नहीं कराया गया।

वॉशिंगटन ने 2012 में मैगनित्स्के कानून पारित कराया जिसके तहत उन रूसी अधिकारियों को काली सूची में डाला गया जो मैगनित्स्के की मौत के आरोपी थे। अब तक सूची के नामों को गुप्त रखा गया था।

जवाबी कार्रवाई

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने जवाब में एक कानून पर हस्ताक्षर कर दिया जिसके जरिये अमरीकियों को अनाथ रूसी बच्चों को अपनाने से रोक लगा दी गई थी।

हाल ही में रूस के विदेश मंत्रालय ने भी कथित तौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले अमरीकी अधिकारियों की अपनी काली सूची तैयार की है।

सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई समान तर्ज पर लागू की जा सकती है और शनिवार से इस पर अमल भी हो सकता है।

राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेशकोव ने संवाददाताओं से कहा, “निस्संदेह रूप से किसी भी तरह की सूची जारी होने से रूस-अमरीका के द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।”

अमरीका के कदम से प्रभावित होने वाले लोगों के अमरीकी खाते बंद कर दिए गए और उनके नाम उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें अमरीकी वीजा नहीं दी जाएगी। कुछ यूरोपीय देशों में भी इसी तरह का कदम उठाया जा रहा है।


हालांकि पेशकोव ने कहा है कि इस कदम से भले ही रूस की नाराज़गी बढ़ी है लेकिन दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहेगा क्योंकि विकास के लिए आगे भी कई संभावनाएं बची हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed