फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Trump signs $ 716 billion defense policy bill

अमेरिका ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च, ट्रंप ने 716 अरब डालर के विधेयक पर किए हस्ताक्षर

Tue, 14 Aug 2018 03:44 PM IST
एपी, फोर्ट ड्रम
एपी, फोर्ट ड्रम Updated Tue, 14 Aug 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
US President Trump signs $ 716 billion defense policy bill

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 716 अरब डलर की रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। यह विधेयक पहले जॉन मैककेन के नाम पर था लेकिन इसके अंतिम स्वरूप में इसमें रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर का कोई जिक्र नहीं है। जॉन मैककेन इस समय एरिजोना में ‘ब्रेन कैंसर’ की बीमारी से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन


ट्रंप और मैककेन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से लड़ने के समय से ही है। 
राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा विधेयक के पारित होने से सैन्य वेतन में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इससे रक्षा क्षेत्र से जुड़े सदस्यों के वेतन में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि होगी जो नौ साल में सर्वाधिक बढ़ोतरी है।
विज्ञापन


विधेयक का नाम पूर्व में जान एस मैककेन नेशनल डिफेंस आथोराइजेशन एक्ट था लेकिन बाद में इसे नेशनल डिफेंस आथोराइजेशन कानून कहा गया है। यह कानून जहां एक तरफ बड़े पैमाने पर सैन्य कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता खोलेगा वहीं दूसरी तरफ पुराने पड़ रहे टैंक, विमान, जहाज और हेलीकाप्टर को हटाकर अत्याधुनिक और नई प्रौद्योगिकी से युक्त नये साजो सामान लाएगा। विधेयक में सैन्य कर्मियों के लिये मकान बनाने से लेकर अरबों डालर के सैन्य विनिर्माण का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed