फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us president trump described north koreas president kim jong un a madman with nuclear weapons

ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को बताया 'पागल' आदमी

Thu, 25 May 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 25 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
us president trump described north koreas president kim jong un a madman with nuclear weapons

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को ‘परमाणु हथियारों को लेकर पागल आदमी’ बताया। अमेरिकी मीडिया ने मंगलवार को इस बातचीत की लिखित प्रतिलिपि जारी की।

विज्ञापन


वाइट हाउस के 29 अप्रैल को जारी बयान में इसे ‘काफी मैत्रीपूर्ण बातचीत’ बताया गया है। बातचीत के कुछ दिनों बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह किम से मिलकर ‘सम्मानित’ महसूस करेंगे।
विज्ञापन


लेकिन बातचीत में ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप में नाटकीय रूप से संभावित तनाव बढ़ने के संकेत दिए। ट्रंप ने गत महीने इस क्षेत्र में भेजी गई ‘दो परमाणु पनडुब्बियों’ का हवाला देते हुए कहा, ‘हम परमाणु हथियारों के लिए पागल व्यक्ति को ऐसे ही ढील देकर नहीं छोड़ सकते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दुतर्ते से इस बारे में पूछा कि क्या उनका मानना है कि किम की मानसिक स्थिति ‘स्थिर है या नहीं।’ फिलीपीनी नेता ने जवाब दिया कि उनके उत्तर कोरियाई समकक्ष का ‘दिमाग काम नहीं कर रहा है और वह किसी भी क्षण जुनूनी हो सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘किम के हाथों में खतरनाक खिलौना है जो सभी मनुष्यों के लिए बहुत ज्यादा परेशानियां खड़ी सकता है।’ उत्तर कोरिया से पैदा हो रहे परमाणु खतरे से निपटने के लिए चीन की क्षमता पर बात करते हुए ट्रंप ने दुतर्ते पर दबाव बनाया कि वह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग पर दबाव डालें। उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि चीन समस्या का हल कर सकता है। लेकिन अगर चीन नहीं करता है तो हम करेंगे।’

ड्रग वार के लिए दुतर्ते की सराहना

us president trump described north koreas president kim jong un a madman with nuclear weapons

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने समकक्ष दुतर्ते की ड्रग के खिलाफ चलाए गए अभियान की सराहना की। उन्होंने ड्रग समस्या के मुद्दे पर किए गए अविश्वसनीय काम के फिलीपीन के राष्ट्रपति को बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें अमेरिका आने का न्योता भी दिया।

दुतर्ते ने कहा कि ड्रग मेरे देश के लिए बड़ी समस्या है और मुझे अपने देश को बचाने के लिए कुछ करना है। पुलिस के अनुसार पिछले साल जून में दुतर्ते के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद ड्रग के खिलाफ शुरू लड़ाई में अब तक 2700 लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed