{"_id":"592566454f1c1b9042536006","slug":"america-revives-two-infrastructure-projects-in-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के OBOR के जवाब में अमेरिका की नई पहल, भारत होगा अहम खिलाड़ी ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीन के OBOR के जवाब में अमेरिका की नई पहल, भारत होगा अहम खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 24 May 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया में चीन को कड़ी टक्कर देने का प्लान बनाया है और इसमें भारत की अहम भूमिका होगी। माना जा रहा है कि अमेरिका ने चीन की महत्वाकांक्षी 'वन बेल्ट और वन रोड' (ओबोर) पहल का मुकाबला करने का मन बन लिया है और वह दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया में दो इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं शुरू करेगा।
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने जिस 'न्यू सिल्क रोड' (एनएसआर) पहल को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, अब ट्रंप प्रशासन ने उसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। 'न्यू सिल्क रोड' की पहली बार घोषणा पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने जुलाई 2011 में चेन्नई में भाषण के दौरान की थी।
विज्ञापन
इन दो परियोजनाओं की एक संक्षिप्त रूपरेखा ट्रंप प्रशासन के पहले वार्षिक बजट में मंगलवार को पेश की। माना जा रहा है कि ये 'न्यू सिल्क रोड' परियोजना पब्लिक प्राइवेट पहल होगी जिसमें भारत की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चीन एशियाई देशों और हिंद महासागर के जरिए खुद को यूरोप अफ्रीका के बाजार से जोड़ना चाहता है। इसी मकसद के तहत उसने वन बेल्ट और वन रोड परियोजना शुरू की। भारत ने चीन की इस परियोजना का विरोध किया है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिलगिट और बाल्टिस्तान से गुजरती है।