फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Barack Obama's farewell speech

ओबामा का अंतिम भाषण, पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे

Wed, 11 Jan 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
US President Barack Obama's farewell speech
फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज शिकागो में राष्ट्र को संबोधित करते हुए विदाई भाषण दिया। इस दौरान ओबामा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में मिली लोगों की शुभकामनाएं से मिशेल और मैं बहुत खुश और भावुक हैं। 

विज्ञापन



शिकागो में लोगों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि घर आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए सबको धन्यवाद देने का दिन है। बतौर राष्ट्रपति आठ साल में मैंने जनता से किए सारे वादे पूरे किए। लेकिन 10 दिनों में यहां सत्ता का हस्तांतरण होगा। ओबामा ने कहा कि मैंने सीखा है कि बदलाव तभी होता है जब उसमें साधारण लोग शामिल होते हैं, उससे जुड़ते हैं और एक साथ मिलकर बदलाव की मांग करते हैं। आपके कारण अमेरिका एक बेहतर और मजबूत देश बना है।
विज्ञापन


आतंकवाद पर चर्चा करते हुए ओबामा ने कहा कि पिछले 8 सालों में एक भी विदेशी आतंकी हमला नहीं हुआ। हमारी जिंदगी और अधिकारों की रक्षा करना सिर्फ सेना का काम नहीं है। अगर हम हार मान लेंगे तो लोकतंत्र डगमगा जाएगा। ओबामा ने कहा कि मैंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भरोसा दिलाया है कि मेरा प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि सत्ता का हस्तांतरण निर्बाध तरीके से हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

पढ़िए भाषण की मुख्य बातें-

US President Barack Obama's farewell speech
फाइल फोटो - फोटो : getty images

 भाषण की मुख्य बातें-

  • आज मेरे लिए शुक्रिया कहने का दिन। हर दिन मैंने आपसे सीखा। आप लोगों ने मुझे बेहतर राष्ट्रपति और इंसान बनाया।
  • मुस्लिम अमेरिकियों के खिलाफ भेदभाव को अस्वीकार करता हूं। मुसलमान भी उतने देशभक्त हैं, जितने हम।
  • लोकतंत्र में एकजुट होना जरूरी, हम गिरें या उठें हमें साथ होना चाहिए।
  • रंगभेद पर सिर्फ कानून से काम नहीं चलेगा। रंगभेद अभी भी समाज का एक विघटनकारी तत्व है। इसे खत्म करने के लिए लोगों के हृदय परिवर्तन की जरूरत है, सिर्फ कानून से काम नहीं चलेगा।
  • मेरे कार्यकाल में एक भी विदेशी आतंकी हमला नहीं हुआ और जिसने भी हमला किया वो सुरक्षित नहीं रहा।
  • ओबामा ने कहा कि जल्द ही आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का खात्मा होगा। 
  • अमेरिका में रह रहे प्रवासियों के बच्चों पर निवेश करना होगा, तभी हमारे बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
  • भाषण के दौरान बराक ओबामा भावुक हो गए। उनकी बेटी और पत्नी मिशेल की आंखों में भी आंसू आ गए। ओबामा ने कहा कि वे अपने परिवार की वजह से अच्छे राष्ट्रपति बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed