फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US pilot says 'You indian, get out'

जेट एयरवेज के अमेरिकी पायलट पर नस्लवादी टिप्पणी के आरोप

Fri, 28 Apr 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Submitted by: आनंद
amarujala.com- Submitted by: आनंद Updated Fri, 28 Apr 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
US pilot says 'You indian, get out'
चंडीगढ़ की पूजा गुजराल और उनके मित्र जितेंद्र शाह ने जेट एयरवेज के अमेरिकी पायलट पर नस्लवादी टिप्पणी और बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दरअसल यह मामला 3 अप्रैल का है लेकिन सुर्खियों में तब आया जब 26 अप्रैल को क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इस घटना की निंदा की। पूजा गुजराल अपने विकलांग दोस्त जितेंद्र शाह के साथ 3 अप्रैल को चंडीगढ़ से मुंबई का सफर जेट एयरवेज से कर रही थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर पूजा के दोस्त जितेंद्र ने विशेष व्हीलचेयर की मांग की, तो पायलट ब्रेंट होएसलिन के व्यवहार ने उन्हें सदमें में डाल दिया।


पूजा ने बीबीसी को बताया ''जब मैंने कहा कि उन्हें व्हीलचेयर लाने की अनुमति हैं तो गुस्से में पायलट ने मुझे धक्का दिया और और अंग्रेजी मे कहा कि यू .... इंडियन, बाहर निकलो, मेरी फ्लाइट में देरी हो रही है।
विज्ञापन

ब्लडी इंडियन कहकर फ्लाइट से निकाला

US pilot says 'You indian, get out'
aa
'' पूजा बताती हैं कि ''जब मैंने पायलट से कहा कि मुझे मत छुओ तो वो मुझे बार-बार छूकर कहने लगे कि मैं तुम्हें छू सकता हूं मैं फ्लाइट का कैप्टन हूँ, मैं जो चाहूं कर सकता हूँ।'' पूजा के मुताबिक जब उनके विकलांग दोस्त जितेंद्र ने पायलट की हरकत का विरोध किया तो पायलट ने हंसते हुए उनका मजाक उड़ाया।


पूजा कहती हैं कि लोग खामोश तमाशा देख रहे थे, मैंने जब लोगों से मदद की गुहार लगाई तब कुछ लोगों ने पायलट को शांत रहने को कहा। घटना के बाद पूजा ने इसकी शिकायत जेट एयरवेज से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 26 अप्रैल को हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इस घटना की आलोचना की , हरभजन ने लिखा ' जेट एयरवेज के पायलट ब्रैंट होएसलिन ने मेरी भारतीय मित्र को ब्लडी इंडियन कहकर फ्लाइट से निकलने के कहा। जबकि वो खुद यहां कमाते हैं।'

कार्यवाई के नाम पर कुछ नहीं

US pilot says 'You indian, get out'
एक और ट्वीट में उन्होने जेट एयरवेज से पायलट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। हरभजन ने ट्वीट किया कि वो ना सिर्फ नस्लवादी हैं बल्कि एक महिला और शारीरिक रुप से अक्षम व्यक्ति को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया। जेट एयरवेज के लिए ये शर्मनाक बात है। हरभजन के ट्वीट के बाद जेट एयरवेज ने पायलट के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया।

इसमें लिखा है कि 'हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं, हमारे कर्मचारियों को लेकर हमारी कड़ी आचार संहिता है। कंपनी की नीति के अनुसार हम कार्रवाई करेंगे। हमने पायलट को घटना वाले दिन के बाद से ही उड़ान पर नहीं भेजा गया, जांच की जा रही है, हमने घटना से जुड़े यात्री से माफी मांगी है और हम उन्हें जाँच के नतीजों की जानकारी दे देंगे।' लेकिन पूजा गुजराल का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर पायलट को कुछ दिनों के लिए उड़ान की लिस्ट हटाया है और कुछ नहीं किया गया है। उन्होने इस मामले में पुलिस में भी शिकायत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed