अमेरिका: हमलावर पाक दंपति आतंकियों के संपर्क में थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में गोलीबारी कर 14 लोगों की जान लेने वाले पाक दंपति का संदिग्ध आतंकियों से संपर्क में था। यह आशंका जताई है इस मामले की छानबीन में जुटे अधिकारियों ने। एक अधिकारी ने बताया है कि हमलावर तसफीन मलिक आतंकी संगठन से जुड़ी हुई थी। अधिकारी के मुताबिक यह फेसबुक पर मलिक द्वारा डाले गए एक पोस्ट से पता चला है।
इस पोस्ट में उसने खुद को आईएस के प्रति वफादारी दिखाई है। पाक दंपति के घर से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। पुलिस आशंका जता रही है कि ये दोनों एक और हमला करने की योजना बना रहे थे। कैलिफोर्निया में हुई इस गोलीबारी मामले की जांच अब एफबीआई ने अपने हाथ में ले ली है।
पुलिस ने बताया कि फारूक ने संदिग्ध आतंकियों से संपर्क किया था। हालांकि ये लगातार नहीं था। इसके अलावा अब पुलिस इस नजरिये से भी जांच करने लगी है कि कहीं फारूक की पत्नी तसफीन ने उसका ब्रेनवॉश तो नहीं किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस पहलू को लेकर जांच की जा रही है।
महिला के पास था पाकिस्तानी पासपोर्ट
उन्होंने बताया कि पाक दंपति के घर की छानबीन के दौरान घर से विस्फोटक और
भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। जिसमें दर्जनों पाइप बम भी शामिल हैं।
एफबीआई इसे आतंकी हमला मानकर ही छानबीन कर रही है। एफबीआई ने फारूक के
लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी है।
जांच में पता
चला है कि फारूक ने हमले के एक दिन पहले ही उपकरणों से डेटा डिलीट करना
शुरू कर दिया था। इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। हालांकि पुलिस अभी
इनके आतंकी कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है।
कैलिफोर्निया में अपने पति के साथ गोलीबारी करने वाली तस्फीन मलिक के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था। उसे के-1 वीजा इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास जारी किया गया था।
यह वीजा अमेरिकी मूल के किसी व्यक्ति के मंगेतर को दिया जाता है। अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने बताया कि मुझे पूरा यकीन है कि तस्फीन के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था। एफबीआई ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वह अमेरिका में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर ही रह रही थी।