{"_id":"35f20f533aeb04fb7836279221aa0d30","slug":"us-pak-want-to-solve-kashmir-issue-with-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक-अमेरिका ने कहा, वार्ता से सुलझे कश्मीर समस्या","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक-अमेरिका ने कहा, वार्ता से सुलझे कश्मीर समस्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है। इसके साथ ही दोनों देशों ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए सभी पक्षों से संयम बरतने के कहा है।
विज्ञापन
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संपन्न छठी रणनीतिक वार्ता के एक दिन बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दोनों देश सार्थक वार्ता पर जोर देते हैं। इस बातचीत की अध्यक्षता संयुक्त रूप से अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज ने की।
विज्ञापन
इस बयान में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की भी चर्चा की गई है। अमेरिका ने इस मामले में पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की प्रतिबद्धता और मामले की जांच में कार्रवाई करने के लिए उनकी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर को हिरासत में लेने और पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों की चर्चा है। हालांकि इस पूरे बयान में कहीं भी भारत का जिक्र नहीं है। इसके साथ अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर भी उसकी प्रशंसा की है।