फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Navy veteran who killed Indian engineer Srinivas Kuchibhotla last year sentenced to life

भारतीय इंजीनियर को मारने वाले अमेरिकी नौसेना अधिकारी को मिली उम्रकैद

Sat, 05 May 2018 08:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
US Navy veteran who killed Indian engineer Srinivas Kuchibhotla last year sentenced to life
भारतीय इंजीनियर

नस्लीय घृणा की वजह से पिछले साल कंसास शहर में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की पूर्व नौसेना अधिकारी ने हत्या कर दी थी। उसे उम्रकैद की सजा दी गई है। इस साल मार्च में एडम पुरिंटोन को इंजीनियर की हत्या का दोषी पाया गया था। पिछले साल 22 फरवरी को हैदराबाद के रहने वाले श्रीनिवास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था इसकी आलोचना भी हुई थी।

विज्ञापन


52 साल के दोषी पुरिंटोन ने श्रीनिवास और उनके दोस्त आलोक मदासानी को उस समय गोली मार दी थी जब वह ओलाथे शहर के ऑस्टिन बार में थे। बीच-बचाव के लिए आगे आए एक अन्य शख्स ईयान ग्रिलट भी इस गोलीबारी में घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। गोली मारने से पहले पुरिंटोन ने कुचिभोतला से कहा कि मेरे देश से चले जाओ। गोली लगने की वजह से घायल हुए इंजीनियर की मौत हो गई थी जबकि उनका दोस्त और ग्रिलट घायल हो गए थे।
विज्ञापन


कंसास के एक फेडरल जज ने शुक्रवार को पुरिंटोन को दोषी करार देते हुए इंजीनियर की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा और बाकी दो लोगों को गोली मारने के आरोप में 165 महीने की सजा सुनाई है। कुचिभोतला की पत्नी सुनैना दुमाला ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। श्रीनिवास मामले की सुनवाई पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी, लेकिन तब पुरिंटोन ने खुद को बेगुनाह बताया था। पुरिंटोन पर कुचिभोतला की हत्या और दो लोगों की हत्या करने की कोशिश का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवास की पत्नी दुमाला ने एक बयान जारी कर कहा है कि आज मेरे पति के हत्यारे को सजा मिलने से मेरा श्रूनी तो वापस नहीं आएगा लेकिन इससे एक कड़ा संदेश जरूर जाएगा कि नफरत कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मैं जिला अटॉर्नी के ऑफिस और ओलाथे पुलिस को धन्यवाद कहना चाहती हूं क्योंकि वह आरोपी को न्याय के दायरे में लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed