फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US lawmakers not agreeing on Syria attack

सीरिया पर हमले को लेकर एकमत नहीं अमेरिकी सांसद, ट्रंप ने कहा- पूरा हुआ मकसद

Mon, 16 Apr 2018 02:13 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Mon, 16 Apr 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
US lawmakers not agreeing on Syria attack
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्त कार्रवाई से सीरिया के रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट हो गया है। साथ ही आशंका जताई है कि राष्ट्रपति बशर-अल-असद की सरकार अपने ही नागरिकों पर इस्तेमाल किए जा रहे कुछ रासायनिक हथियारों को बचाने में सफल रही है। हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमारा अभियान पूरा हुआ। इससे अच्छे नतीजे नहीं मिल सकते थे।’ हालांकि, इस हमले को लेकर अमेरिकी सांसद एकमत नहीं हैं। 

विज्ञापन


एरिजोना के रिपब्लिकन सीनेटर और सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष जॉन मैक्कैन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को सीरिया में आईएस को लेकर ही नहीं रूस, ईरान और वहां के आंतरिक हालातों पर अपने लक्ष्य तय कर लेने चाहिए। न्यूयॉर्क से सीनेटर चक शमर ने चेतावनी दी कि यह हमला तो ठीक है, लेकिन अमेरिका इस लड़ाई में ज्यादा लंबा न उलझे। 
विज्ञापन


विदेश मामलों की समिति के सदस्य और शीर्ष डेमोक्रेट नेता ई. एंगल ने कहा, ‘बहुत कम उम्मीद है कि हम सीरिया को भविष्य में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने से रोक पाएंगे। पहले भी हमने सीरिया को रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का जवाब दिया था।’ उन्होंने कहा कि सीरिया फिर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरकानूनी है किया गया हमला : टिम काइन
वर्जीनिया के डेमोक्रट सीनेटर टिम काइन ने कहा कि कांग्रेस की अनुमति लिए बिना सीरिया पर किया गया राष्ट्रपति ट्रंप का यह हमला गैरकानूनी है। ओकलहाम से रिपब्लिकन सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने चेताया, ‘यह जरूरी है कि भविष्य में सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेकर ट्रंप प्रशासन संविधान का सम्मान करे।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका सीरियाई लोगों के साथ युद्घ में नहीं है। साथ ही उम्मीद जताई कि ट्रंप जल्द ही इस मामले को लेकर भविष्य की अपनी मंशा लोगों के सामने रख देंगे।

सीरिया को हमले से मिला सबक : टॉम कॉटन
अरकैंसस के रिपब्लिकन सीनेटर टॉम कॉटन ने ट्रंप का समर्थन करते हुए कहा कि हमले से सीरिया को दो सबक मिल गए हैं। पहला, अगर अमेरिका आपके खिलाफ है तो रासायनिक हथियार बनाने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला। दूसरा, रूस किसी भी ऐसे हत्यारे को अमेरिका से नहीं बचा सकता। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि अगर असद ने दोबारा रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो अमेरिका फिर हमला करेगा।


अमेरिकी मिसाइलें गिराने के रूसी दावे को झुठलाया
अमेरिका के रक्षा विभाग ने हमले में अमेरिका की ज्यादातर मिसाइलों को सीरिया द्वारा मार गिराए जाने के दावे को झुठलाया है। पेंटागन के ज्वाइंट स्टाफ डायरेक्टर ले. जनरल केएफ मैक्केंजी ने कहा कि सीरिया ने अमेरिकी मिसाइलों को नष्ट करने के लिए 40 मिसाइलें दागीं, लेकिन इनके कुछ कर पाने से पहले ही लक्ष्य नष्ट कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed