{"_id":"59f4737e4f1c1b9e678b7fd6","slug":"us-keen-to-move-forward-on-key-defence-pacts-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ रक्षा सौदों के लिए बेताब US, जल्द मिलेंगे एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत के साथ रक्षा सौदों के लिए बेताब US, जल्द मिलेंगे एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
भारत के साथ कुछ महत्वपूर्ण रक्षा सौदों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अमेरिका काफी उत्सुक है क्योंकि इसके बाद ट्रंप प्रशासन के लिए उसके साथ गोपनीय सूचनाएं साझा करना और एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमानों की बिक्री करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की कार्यवाहक उपमंत्री एलिस जी वेल्स ने बताया कि ट्रंप प्रशासन पिछले महीने ही कांग्रेस को यह बता चुका है कि वह भारत को एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमान बेचने का पूरा समर्थन करता है और यह प्रस्ताव दोनों देशों के रक्षा संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
विज्ञापन
इससे दोनों के बीच एक रक्षा प्रौद्योगिकी साझेदारी पैदा होगी, जिसकी भारत मांग भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात से उपजी समझदारी को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन