फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US-india F-16 and F-18 deal, Trump administration strongly supports

ट्रंप प्रशासन ने भारत को  F-18 और F-16 विमानों की बिक्री का समर्थन किया

Fri, 08 Sep 2017 05:05 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 08 Sep 2017 05:05 AM IST
विज्ञापन
US-india F-16 and F-18 deal, Trump administration strongly supports
ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को बताया कि वह एफ-18 और एफ-16 लड़ाकू विमानों की भारत को बिक्री का मजबूती से समर्थन करता है। साथ ही जोर देकर यह भी कहा कि इन प्रस्तावों में भारत-ट्रंप रक्षा संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने की प्रबल क्षमता है।
विज्ञापन


दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री ऐलिस वेल्स ने लिखित बयान में कांग्रेस की एक उपसमिति को बताया, ‘भारत के साथ रक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका चाहता है कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत सुरक्षा प्रदाता बनकर उभरे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत को बोइंग और लॉकहीड माटर्नि के लड़ाकू विमानों एफ-18 और एफ-16 की बिक्री के प्रस्ताव का जोरदार समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेल्स ने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक व्यापार और वाणिज्य का प्रमुख बिंदू है, जहां विश्वभर के 90 हजार वाणिज्यिक जहाजों में से करीब आधे गुजरते हैं। इन जहाजों में से कई अमेरिका से हैं। तेल की वैश्विक खरीद-बिक्री के मालवहन का दो-तिहाई हिस्सा इस क्षेत्र से गुजरता है।

पढ़ें- ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर दिखाई नरमी, कहा- सैन्य हमला पहला विकल्प नहीं    

उन्होंने कहा कि भारत जैसे समान सोच वाले साझेदारों के साथ काम करना, जिसमें अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने की रणनीतिक और आर्थिक क्षमता है, हमारे लिये लाभकारी है। इस व्यवस्था ने बीते सात दशक में मानवता की काफी सेवा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत और अमेरिका दोनों की अहम प्राथमिकता आतंकवाद से मुकाबला करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed