फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us gurdwara opens again ahead of shooting victims funeral

गोलीकांड के बाद फिर खुला अमेरिकी गुरुद्वारा

Sat, 11 Aug 2012 03:00 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:00 PM IST
विज्ञापन
us gurdwara opens again ahead of shooting victims funeral
घातक गोलीकांड के छह दिन बाद अमेरिका स्थित ओक क्रीक गुरुद्वारे को आम लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया है। हादसे में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के बाद सिख समुदाय के सौ से अधिक लोगों द्वारा इस धार्मिक परिसर की सफाई का काम किया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि अमेरिका के विस्कोंसिन राज्य के ओक क्रीक शहर में स्थित इसी गुरुद्वारे में रविवार को एक ‘नव नाजी’ पूर्व अमेरिकी सैनिक वेड माइकल पेज द्वारा की गई गोलीबारी में सिख समुदाय के छह लोगों की मौत हो गई थी। लोगों की हत्या करने के बाद इस शख्स ने खुद को गोली मार ली थी। वहां की मंदिर समिति (टेंपल कम्यूनिटी) के सदस्य जगजीत सिंह संधू ने बताया कि गुरुद्वारा लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन


संधू ने कहा कि हम आशा कर रहे थे कि यह जल्द ही साफ हो जाएगा, लेकिन ऐसा करने में थोड़ा वक्त लग गया। फिलहाल यह जनता के लिए खुल गया है। पुरुषों ने जहां गुरुद्वारे की दीवारों का फिर से रंगरोगन किया और इसकी कालीनों को साफ किया। वहीं महिलाओं ने घटना के बाद पहली बार सामुदायिक भोज तैयार किया। स्थानीय पुलिस द्वारा हाल में ही इस परिसर को गुरुद्वारा प्रबंधन को सौंप गया, जिसके बाद इसकी सफाई की काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की याद दिलाएंगे गोलियों के निशान
वैसे तो गुरुद्वारे से गोलीबारी के निशान मिटाए जा चुके हैं, लेकिन उस भयावह घटना की याद में गुरुद्वारे के दरवाजे पर गोली का एक निशान रहने दिया गया है। हादसे में मारे गए सतवंत सिंह कालेका के बेटे अमरदीप कालेका ने बताया कि गोली का यह निशान उस दरवाजे पर है, जो मुख्य प्रार्थना स्थल की ओर जाता है, जहां 41 वर्षीया परमजीत कौर की गोलीबारी में मौत हो गई थी। कालेका ने कहा कि मैं यह लिखने जा रहा हूं कि यहां अभी भी खून बिखरा था, वहां गोली के निशान अभी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे की सफाई होने के बाद बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed