फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us girl on mars mission

ये लड़की रख सकती है मंगल पर पहला कदम?

Thu, 09 Oct 2014 03:46 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
us girl on mars mission

अमेरिका की एलीसा कार्सन अभी सिर्फ 13 वर्ष की हैं लेकिन उनका ख्वाब है मंगल ग्रह पर कदम रखने का। मगर उनका ये सपना सच भी हो सकता है।

विज्ञापन


एलीसा ने ठाना है कि वो मंगल ग्रह पर कदम रखने वाली पहली एस्ट्रॉनॉट बनेंगी। नासा को भी लगता है कि एलीसा मंगल ग्रह पर जाने वाली पहली व्यक्ति बन सकती हैं और उनकी इस चाहत को पूरा करने के लिए नासा उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग भी दे रहा है।

एलीसा मंगल पर इसलिए जाना चाहती हैं क्योंकि ये एक ऐसा ग्रह है जिसपर कोई नहीं पहुंच पाया है। हालांकि ये कोई साधारण बात नहीं है।

नासा के पॉल फॉर्मेन कहते हैं नासा ऐसी इच्छा रखने वाले बच्चों को बहुत गंभीरता से लेता है।

एलीसा ने ली है नासा से ट्रेनिंग

us girl on mars mission

एलीसा विज्ञान पढ़ रही हैं और उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान भी है। छुट्टी के दिन वो प्यानो के सुर छेड़कर या फुटबॉल खेलकर वक्त बिताना पसंद करती हैं।

वो नासा के तीनों वर्ल्ड स्पेस कैंप में ट्रेनिंग पाने वाली पहली लड़की हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में उनको 'ब्लूबेरी' के नाम से बुलाया जाता है।

अमेरिका के बैटन रूज लुइज‌ियाना की रहने वाली एलीसा कहती हैं कि विफलता उनके लिए विकल्प नहीं है।

एलीसा के पिता का कहना है कि अगले 20 वर्षों में एलीसा का मंगल पर पहुंचने का लक्ष्य है। उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति और सही ट्रेनिंग उनकों उस ग्रह पर पहुंचने में मदद करेंगी।

हालांकि मंगल पर जाने के बाद वापस आ पाना मुश्किल है पर एलीसा कहती है कि इसके बावजूद वो मंगल पर जाना चाहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed