फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US general secretary Antonio Guterres condolence for loss due to titli cyclone in Odisha

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ओडिशा और आंध्र में चक्रवात से नुकसान पर दुख व्यक्त किया

Tue, 16 Oct 2018 04:05 PM IST
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Updated Tue, 16 Oct 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
US general secretary Antonio Guterres condolence for loss due to titli cyclone in Odisha
एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : file photo

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से बारिश और भूस्खलन के कारण जानमाल के भारी नुकसान पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि विश्व निकाय आपदा से निपटने के सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है।

गुतारेस के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘महासचिव ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात तितली से बारिश और भूस्खलन में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर से शोकाकुल हैं।’ गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस त्रासदी से निपटने में भारत सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है और मुश्किल की इस घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 11 अक्टूबर से चक्रवात तितली से ओडिशा में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। कुल 3,60,353 लोगों को 1,614 राहत केन्द्रों पर पहुंचाया गया है। ओडिशा के लाखों लोग चक्रवाती तूफान से प्रभावित हैं और गंजाम, गजपति और रायगढ़ जिलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वहीं आंध्र प्रदेश में हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने आपदा में मारे गए लोगों के परिजन, सरकार तथा भारत की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed